फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Today, Kanha will be born in every home, magnificent tableaux will be adorned, and songs of celebration will resound.

Basti News: आज घर-घर जन्मेंगे कान्हा, सजेंगी भव्य झांकियां, गूंजेगी बधाई

Fri, 04 Sep 2026 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Today, Kanha will be born in every home, magnificent tableaux will be adorned, and songs of celebration will resound.
जन्माष्टमी पर्व पर बाजार में खरीदारी करते लोग संवाद
बस्ती। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर घरों से लेकर मंदिरों तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। लड्डू गोपाल की पोशाक, शृंगार सामग्री, पालना, झांकी के लिए सजावटी सामान और खिलौनों की जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन

सुबह से ही मंगल बाजार, गांधीनगर, पांडेय बाजार, कटरा, रोडवेज, कंपनीबाग और मालवीय मार्ग में खरीदारों की रौनक रही। लोग लड्डू गोपाल को सजाने-संवारने के लिए पोशाक और शृंगार सामग्री खरीदते नजर आए। वहीं, व्रत के लिए कूटू और सिंघाड़े का आटा, सेंधा नमक, फल, मेवा और अन्य सामग्री की भी खूब खरीदारी हुई। भोग के लिए सूजी, मैदा, शक्कर, बेसन और मेवा आदि की बिक्री हुई।
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर झांकी सजाने की पुरानी परंपरा के चलते सजावटी सामान और खिलौनों की दुकानों पर भी भीड़ रही। घरों और मंदिरों में झांकियां सजाने का काम देर शाम तक चलता रहा। फलों की मांग भी बढ़ी। सेब, केला और अमरूद के दाम सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में सजावट, लड्डू तैयार : जिले के प्रमुख मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर विशेष सजावट की जा रही है। कहीं गुब्बारों से सजावट होगी तो कहीं फूलबंगला और हरियाली शृंगार किया जाएगा। कुछ मंदिरों में नौका विहार के दर्शन भी कराए जाएंगे। कान्हा के भोग के लिए मंदिरों में लड्डू और अन्य प्रसाद तैयार किए जा रहे हैं। सिविल लाइंस स्थित कन्हैयाजी मंदिर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष शृंगार किया गया है। मंदिरों में मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद दूध, दही, शहद, बूरा और गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद भगवान को नई पोशाक धारण कराकर भोग लगाया जाएगा। जन्म के समय मंदिरों में बधाई गीत और जयकारे गूंजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed