{"_id":"6a70e27981fb7d732c064a14","slug":"109-bottles-of-english-liquor-seized-from-coach-attendant-in-train-basti-news-c-207-1-bst1013-163675-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेन में कोच अटेंडेंट के पास से पकड़ी गई 109 बोतल अंग्रेजी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेन में कोच अटेंडेंट के पास से पकड़ी गई 109 बोतल अंग्रेजी शराब
Tue, 04 Aug 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
- नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल में नारकोटिक्स और आरपीएफ के संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार
बस्ती। नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस में नारकोटिक्स टास्क टीम लखनऊ मंडल और आरपीएफ बस्ती की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान कोच अटेंडेंट के पास से 109 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इसे चोरी छुपे अवैध तरीके से बिहार ले जाया जा रहा था। जीआरपी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कोच अटेंडेंट सुन्नी कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान गांव मथाई थाना जंदाहा जिला वैशाली बिहार बताया जा रहा है।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के दिशा-निर्देश में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान सोमवार सुबह नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल ट्रेन के कोच संख्या एस 1 में नारकोटिक्स टास्क के टीम के उप निरीक्षक सुनील कुमार कसाना के नेतृत्व में टीम लखनऊ से चेकिंग करते आ रही थी। बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर आरपीएफ के हेड कांस्टेबल जवाहरलाल यादव टीम के साथ चेकिंग अभियान में जुट गए। ट्रेन बस्ती रेलवे स्टेशन से आगे जा रही थी तभी कोच में तैनात कोच अटेंडेंट सुन्नी कुमार के पास से 180 एमएल का 109 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है जिसकी कुल कीमत लगभग 12 हजार रुपये बताई जा रही है।
उप निरीक्षक सुनील कुमार कसाना ने बताया कि आरपीएफ टीम के उप निरीक्षक ब्रजकिशोर द्विवेदी, गोविंद प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल जवाहरलाल यादव, सर्वेश कुमार सिंह आदि के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी कोच अटेंडेंट के पास से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान सुन्नी कुमार वार्ड नंबर एक ग्राम मथाई थाना जंदाहा जिला वैशाली बिहार के रूप में हुई है, जो ट्रेन में कोच अटेंडेंट के रूप में तैनात है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब को बिहार ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ में आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत गोरखपुर जीआरपी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना गोरखपुर जीआरपी के उप निरीक्षक सौरभ सिंह को सौंपी गई है।