फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   10 jail security personnel transferred

जेल के 10 जेल सुरक्षा कर्मी गैर जेल स्थानांतरित

Tue, 27 Jul 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
10 jail security personnel transferred
10 जेल सुरक्षाकर्मी स्थानांतरित
विज्ञापन

जेल वार्डरों, हेडवार्डरों का व्यापक स्तर पर तबादला
जल्द आएंगे गैर जिले की जेलों से 15 जेल सुरक्षाकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बंदियों के सापेक्ष जेल सुरक्षा कर्मियों की कमी से जूझ रहे जिला कारागार से 10 जेलकर्मियों का गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। यह सभी लंबे समय तैनात थे। जिनमें तीन हेड वार्डर समेत सात वार्डर शामिल हैं। हालांकि गैर जिले की जेलों से यहां के लिए 15 जेल स्टॉफ का अयोध्या, गोंडा, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, आजमगढ़, बलिया और सिद्धार्थनगर जेल से तबादला हुआ है, मगर उनकी अभी आमद नहीं हुई है। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि जेल व्यवस्था बनाए रखने के लिए जैसे-जैसे स्टॉफ की आमद होती जाएगी, वैसे इन्हें रिलीव किया जाएगा। यहां वर्तमान में 66 जेल वार्डर की तैनाती के सापेक्ष मात्र 22 जेल वार्डर तैनात हैं। इस तरह 44 पद रिक्त हैं। यहां के 10 बैरक में 480 कैदियों को रखे जाने की क्षमता है। यहां करीब 1400 बंदी निरूद्ध हैं। मानक के मुताबिक इनकी सुरक्षा के लिए 76 जेल वार्डर चाहिए। जिनमें मात्र 32 वार्डर ही तैनात थे। इनमें से तीन हेड वार्डर और सात वार्डर का तबादला होने के बाद इनकी संख्या मात्र 22 बचेगी। जिन पर 1400 बंदियों की सुरक्षा का जिम्मा होगा। अधीक्षक के मुताबिक 15 वार्डर व हेडवार्डर गैर जनपद की जेलों से यहां के लिए स्थानांतरण किया गया है। जिनके जल्द आने की उम्मीद है।
इनका हुआ तबादला
हेडवार्डर ह्रदयराम मिश्र, श्रीराम, रामशंकर सोनकर, हरेराम मिश्र, वार्डर दिग्विजय पांडेय, सलीम खां, लाल बहादुर यादव, वारिस अली, आशिक अली तथा पांचूराम भारती का तबादला क्रमश: आगरा, बरेली, आजमगढ़, महराजगंज और सिद्धार्थनगर जेल के लिए हुआ है।
विज्ञापन

इन्हें मिली बस्ती जेल में तैनाती
हेड वार्डर अमरनाथ सिंह, राजेश पांडेय, महिला हेड वार्डर संयोगिता यादव तथा वार्डर शोभनाथ यादव, उमेश चंद्र, सुरेश चंद्र गुप्ता, संतोष मिश्र, अलीमुर्रहमान खां, सर्वजीत यादव, प्रकाश लाल, शंकर राम, रामनाथ, सुरेंद्र कुमार, प्रमोद सिंह और वार्डर शिवकुमार को विभिन्न जेलों से यहां ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed