{"_id":"665cd0eb3660aaf31307be27","slug":"10-condemned-buses-auctioned-6-new-ones-found-basti-news-c-207-1-sgkp1004-118216-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कंडम हो चुकीं 10 बसों की नीलाम, 6 नई मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कंडम हो चुकीं 10 बसों की नीलाम, 6 नई मिलीं
Mon, 03 Jun 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। रोडवेज डिपो के बेड़े में 6 नई बसें शामिल हो गई हैं। कुछ दिन पहले डिपो से किमी पूरी कर चुकीं 10 कंडम बसों को बेड़े से हटाकर नीलाम कर दिया था। इससे बसों की संख्या घट गई थी। कई मार्गों पर संचालन बंद हो गया था।
यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ रही थीं। डिपो से शासन को नई बसों की डिमांड भेजी गई थी। इसके तहत 6 नई बसें मिली हैं। आरटीओ से कागजात पूरे कराए जा रहे हैं। इनका पंजीयन होने के बाद रूट चार्ट तैयार कर मार्गों पर भेज दिया जाएगा। अब डिपो के पास 128 बसें हो गई हैं।
32 अनुबंधित बसें भी संचालित की जा रही हैं। निगम की बसें लंबी दूरी वाले रूट और अनुबंधित को लोकल रूटों पर संचालित किया जा रहा है। निगम के अनुसार, नई बसें मिलने से आय में भी वृद्धि होगी। नई बसें बीएस-6 मानक की हैं। ऐसे में इन्हें दिल्ली एनसीआर रूट पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बसों का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आरटीओ को कागजात भेज दिए गए हैं। पंजीयन होने के बाद बसों काे प्रमुख रूटों पर उतार दिया जाएगा। कई प्रस्तावित मार्ग भी हैं, जिन पर बसें चलाने की तैयारियां चल रही हैं।
- आयुष भटनागर, एआरएम