फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth injured by tiger attack in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी: युवक पर बाघ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल; एक साल में छह लोगों को बनाया निवाला

Sun, 05 Jan 2025 04:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: श्याम जी. Updated Sun, 05 Jan 2025 04:26 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Youth injured by tiger attack in Lakhimpur Kheri
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर बाघ युवक को छोड़ कर भाग गया। ग्रामीण घायल युवक को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 

घटना तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के बाबा पुरवा गांव के पास की है। गांव के प्रधान पति मोहम्मद मियां ने बताया कि एक युवक जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो गांव के आसपास घूमा करता था, उस पर बाघ ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर बाघ भाग गया। घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान रोजली पुत्र शराफत अली 45 निवासी ग्राम गोतियाना जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 

उत्तर निघासन वन रेंज के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमले से युवक घायल हुआ है। स्थानीय लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है।

 

बाघ के हमले 

एक साल में बाघ छह लोगों की जान ले चुके हैं।

1- 31 मार्च 2023 को बाबा पुरवा गांव निवासी प्रीतम सिंह को बाघ ने खेत में हमला कर मार डाला।

2- 18 अप्रैल 2023 को खैरेटिया निवासी हरमीत सिंह को भी खेत में निवाला बना लिया।

3- 23 अप्रैल 2023 को ग्राम सनखेड़ा निवासी आकाश की बाघ के हमले में जान गई।

4- 8 जून 2023 को मजरा पूरब के गांव औधसिया निवासी शिवकुमार को गन्ने के खेत में घास काटते समय बाघ ने हमला कर मार डाला।

5- 7 दिसंबर 2023 को ग्राम पंचायत खैरेटिया के मजरा गांव नया पिंड निवासी भोला सिंह को मवेशी चराते समय बाघ ने मार डाला।

6- 14 मार्च 2024 को ग्राम खमरिया कोईलार निवासी खैरटिया में बांध किनारे जंगल में घासफूस लेने गए किसान शिवचरण को बाघ ने मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

7- 4 जनवरी 2025 को परस राम पुत्र कमलेश को बाघ ने मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed