फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smugglers stole cattle from a shed and slaughtered them in a field villagers create ruckus in Bareilly

बरेली: तस्करों ने पशुशाला से गोवंश चुराकर खेत में काटा, ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

Tue, 15 Sep 2026 01:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सीबीगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, सीबीगंज (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 15 Sep 2026 01:13 PM IST
सार

सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधौली गांव में सोमवार रात पशु तस्करों ने एक गोवंशीय पशु चुराकर मार डाला। मंगलवार सुबह उसका शव मिलने पर ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Smugglers stole cattle from a shed and slaughtered them in a field villagers create ruckus in Bareilly
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के सीबीगंज इलाके के परधौली गांव में सोमवार रात पशु तस्करों ने एक गोवंशीय पशु को पशुशाला से चुरा लिया। इसके बाद उन्होंने खेत में ले जाकर उसको मार दिया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मृत पशु को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


परधौली निवासी यश पाल की पशुशाला से सोमवार रात पुश तस्करों ने गोवंशीय पशु चुराया था। आरोपी पशु को गांव के पूर्व में एक खेत में ले गए। वहां उसकी हत्या कर दी। मंगलवार सुबह यश पाल ने अपना पशु को पशुशाला में न पाकर तलाश शुरू की। उन्हें खेत में पशु का शव पड़ा मिला। उसके कटे हुए अवशेष मौके पर पड़े थे। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और हंगामा शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे 
सूचना मिलने पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रोहित गंगवार और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित गंगवार अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। सीओ द्वितीय नितिन कुमार और इंस्पेक्टर सीबीगंज विनोद सिंह भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और पशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं की हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी एक खेत में गोवंश की हत्या का प्रयास किया गया था। उस समय भी आहट होने पर तस्कर अपना जाल आदि छोड़कर भाग गए थे। इन घटनाओं से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed