फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth are not liking low salary jobs

Bareilly News: युवाओं को रास नहीं आ रही कम तनख्वाह की नौकरी

Wed, 31 Jan 2024 03:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 31 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Youth are not liking low salary jobs
नवाबगंज। ब्लाॅक परिसर में मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में 278 युवक-युवतियों ने अपने नामांकन कराए। मेले में शामिल हुए आठ कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 125 युवाओं का ही चयन किया गया। इन्हें नियुक्तिपत्र दिए गए। कम वेतन की वजह से युवाओं को रोजगार मेलों में नौकरी के ऑफर रास नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को रोजगार मेले में पहुंचे कई युवा कम वेतन का हवाला देकर लौट गए। यहां आए युवाओं ने बताया कि कंपनियों के प्रतिनिधि बाहर भेजने की बात कहते हैं मगर, वेतन कम मिलता है। इतने कम वेतन पर दूसरे शहर में रहना संभव नहीं है। इससे पहले खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र शाक्य और ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. आशुतोष गंगवार ने मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान पहुंचे 278 बेरोजगारों में से 125 ही कंपनियों के मानकों पर खरे उतरे। इस दौरान एडीओ पंचायत आशीष भटनागर, आईटीआई विश्व बैंक महिला बरेली टीकम शरण, प्रधान द्वारिका प्रसाद, विकास गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब 25 हजार मिल रहे हैं तो 20 हजार की क्यों करें नौकरी
एक अन्य कंपनी में मुझे 25 हजार रुपये मिल रहे हैं, लेकिन यहां 20 हजार रुपये ही देने की कह रहे हैं। जब हमें पहले से ही अधिक रुपये मिल रहे हैं तो क्यों ज्वाइन करें। - सुनील कुमार

रहने-खाने मेें ही खर्च हो जाते हैं 10 हजार रुपये
पहले मेले में उत्तराखंड की कंपनी मेें 12 हजार रुपये की नौकरी मिली। लेकिन वहां रहने-खाने और यात्रा में ही दस हजार रुपये से अधिक खर्च में हो रहे थे। इसलिए छोड़कर चले आए, अब पुन: नामांकन कराया है। - अजय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed