{"_id":"6aacb43737ce2320d208ae3d","slug":"young-woman-sentenced-to-life-imprisonment-for-murdering-elder-sister-in-bareilly-2026-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: जीजा संग मिलकर की थी बड़ी बहन की हत्या, युवती को मिली उम्रकैद की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: जीजा संग मिलकर की थी बड़ी बहन की हत्या, युवती को मिली उम्रकैद की सजा
Fri, 18 Sep 2026 09:17 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Fri, 18 Sep 2026 09:17 AM IST
सार
बरेली जिले में बड़ी बहन की हत्या करने की दोषी युवती को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। उसने अपने जीजा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मृतका के पति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में प्रेम संबंध होने पर छोटी बहन ने जीजा संग मिलकर घर आई अपनी बड़ी बहन की हत्या कर दी थी। मृतका के पति की मौत हो चुकी है। न्यायालय ने मृतका की छोटी बहन को हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनकी बहन का निकाह पीलीभीत के जहानाबाद के गांव भानडांडी निवासी युवक से हुआ था। वादी की छोटी बहन और उसके जीजा के बीच अवैध संबंध हो गए। 18 जून 2011 को बहन और उसका पति घर पर आए। रात साढ़े आठ बजे छोटी बहन अपनी शादीशुदा बहन को शौच के बहाने खेतों की तरफ ले गई। वहां पर छोटी बहन ने जीजा संग मिलकर बड़ी बहन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच पड़ताल के बाद हुआ था खुलासा
इसके बाद शोर मचा दिया कि उसकी बहन को चार लोग उठाकर ले गए हैं। भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल की गई। पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के पति और छोटी बहन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया।
इसके बाद शोर मचा दिया कि उसकी बहन को चार लोग उठाकर ले गए हैं। भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल की गई। पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के पति और छोटी बहन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया।
मामले की सुनवाई एडीजे प्रथम कोर्ट में चल रही थी। विचारण के दौरान हत्या के आरोपी पति की मौत हो गई। अभियोजन पक्ष ने 12 गवाह पेश किए। न्यायालय ने मृतका की छोटी बहन को हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।