फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Son dies by drowning in Dhopa Sarovar in front of his father

सरोवर में डूबकर बेटे की मौत: घर में बिजली न पंखा, गर्मी से निजात पाने के लिए मजदूर पिता संग आया था मासूम

Mon, 03 Jun 2024 10:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 10:37 AM IST
सार

बरेली के धोपेश्वर नाथ मंदिर के सरोवर में रविवार को 10 साल के बच्चे की डूबकर मौत हो गई। वह अपने पिता और भाई के साथ यहां आया था। नहाते समय सरोवर में डूब गया। बताया गया है कि पिता-पुत्र गर्मी से निजात पाने के लिए यहां आते थे। 

विज्ञापन
Son dies by drowning in Dhopa Sarovar in front of his father
इसी सरोवर में डूबने से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में गर्मी से निजात पाने के लिए धोपेश्वर नाथ मंदिर के सरोवर में नहाने आए दस साल के बच्चे की डूबकर मौत हो गई। बेबस पिता काफी कोशिश के बाद भी बेटे को बचा नहीं सका। गर्मी से परेशान पिता-पुत्र कुछ दिन से यहां आकर दिन काटते थे। इसी बीच रविवार को यह हादसा हो गया।

विज्ञापन


बरकलीगंज गांव निवासी बाबूराम मजदूरी करके परिवार पालते हैं। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। गरीबी से परेशान होकर उनकी पत्नी होली पर मायके चली गई थीं। घर में बाबूराम के साथ दस साल का बेटा राज और सात साल का बेटा शिवम रहते थे। घर में बिजली नहीं है। भीषण गर्मी में तीनों परेशानी झेल रहे थे। इसलिए चार-पांच दिन से बाबूराम दोनों बेटों को साथ लेकर धोपा सरोवर आने लगे।
विज्ञापन


Toll Tax : बढ़ी दरें हुईं लागू, टोल प्लाजा पर नई सूची चस्पा, मासिक पास में मामूली बढ़ोतरी
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि तीनों पिता-पुत्र दोपहर का वक्त धोपा सरोवर में नहाकर और मंदिर में बैठकर काटते थे। शाम को घर चले जाते थे। रविवार को भी तीनों साथ आए थे। शाम छह बजे बाबूराम का ध्यान भटक गया। इस बीच राज नहाते वक्त सरोवर में डूब गया। 

पिता ने सरोवर से बेटे को निकाला 
जब लोगों ने शोर मचाया तो बाबूराम बेटे को बचाने सरोवर में कूदे। बेटे को बाहर निकालकर उसका पेट दबाकर पानी निकालने की कोशिश की, फिर उसे लेकर जिला अस्पताल गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निराश बाबूराम शव मोर्चरी में रखवाकर चले गए। बाबूराम की तलाश में अस्पताल पहुंचे कैंट थाने के दरोगा प्रदीप सैनी ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

मंदिर प्रबंधन ने दी है हिदायत
श्री धोपेश्वर नाथ मंदिर कमेटी से जुड़े सतीश मेहता ने बताया कि जलाशय में साढ़े चार फुट पानी है। चूंकि, यहां स्नान का कोई शुल्क नहीं है, इसलिए काफी संख्या में लोग यहां आने लगे हैं। मंदिर प्रबंधन अलग से मोटर चलाकर सरोवर में पानी भी भरवाता है। बच्चों को न लाने और निगरानी में नहाने के लिए पुजारी व सेवादार लगातार कहते रहते हैं। अचानक हुए हादसे पर अफसोस जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed