{"_id":"6a359f746ab60f61560b7d38","slug":"young-man-lying-on-the-road-demanding-the-connection-of-a-cable-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104767-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: केबल जोड़ने की मांग करते हुए सड़क पर लेटा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: केबल जोड़ने की मांग करते हुए सड़क पर लेटा युवक
Sat, 20 Jun 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
बिशारतगंज। शहबाजपुर गांव में भूसे की ट्रॉली निकलते समय टूटी घर की बिजली केवल न जोड़ें जाने से आहत ग्रामीण नशे में सड़क पर लेट गया। वहां जाम लग गया।
शहबाजपुर गांव निवासी राजेश सिंह के घर की छह जून को भूसे से भरी ट्रॉली निकलते समय बिजली की केवल व मीटर टूट गया। जिसकी ट्रॉली से केवल टूटी थी, उसने एक-दो दिन में केवल सही करने का वादा किया था। केवल सही नहीं कराने पर राजेश सिंह ने आठ जून को थाने शिकायत की। पुलिस ने मामला बिजली निगम का बताया। राजेश ने एसडीओ अलीगंज से जाकर शिकायत की तो उन्होंने मीटर तलाश करके लाने के बाद ही केवल जुड़वाने की बात कही।
शुक्रवार शाम 7ः00 बजे राजेश सिंह नशे में मुख्य सड़क पर लेट गया और केवल जोड़े जाने की मांग करने लगा। सड़क पर दोनों ओर जाम लगने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार कश्यप ने बताया कि ग्रामीण शराब के नशे में था। जब तक पुलिस पहुंची तब तक वहां से जा चुका था।