{"_id":"609a42af8ebc3ed6dd50a841","slug":"young-man-and-minor-girl-jump-before-train-dead-bodies-found-on-a-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली : प्रेम प्रसंग में युवक-किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले शव, रिश्ते में हैं चाचा-भतीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली : प्रेम प्रसंग में युवक-किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले शव, रिश्ते में हैं चाचा-भतीजी
Tue, 11 May 2021 02:11 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 11 May 2021 02:11 PM IST
सार
दोनों जिला शाहजहांपुर में थाना जैतीपुर के एक गांव के निवासी हैं। सोमवार रात दोनों घर से गायब हो गए थे और सुबह करीब छह बजे दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। इसके चलते ट्रेनों का आवागमन भी रुक गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी में बिलपुर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक और किशोरी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
15 वर्षीय लड़की कक्षा आठ की छात्रा थी और 22 वर्षीय युवक की रिश्ते में भतीजी बताई जा रही है। दोनों जिला शाहजहांपुर में थाना जैतीपुर के एक गांव के निवासी हैं। सोमवार रात दोनों घर से गायब हो गए थे और सुबह करीब छह बजे दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। इसके चलते ट्रेनों का आवागमन भी रुक गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव हटवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सुबह करीब सात बजे ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस बिलपुर में, न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस मीरानपुर कटरा में और एक मालगाड़ी आउटर पर खड़ी रही।
विज्ञापन