फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   year ender 2024 vande Bharat got speed but air travel distanced from Bareilly to Delhi

Year Ender 2024 : वंदे भारत की रफ्तार तो मिली, पर हवाई सफर में बरेली से दिल्ली हो गई दूर

Sat, 28 Dec 2024 03:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Dec 2024 03:08 PM IST
सार

साल 2024 में बरेली से होते हुए दो वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ, जिससे रेल सफर को तो रफ्तार मिली, हवाई यात्रा के मामले में बरेली से दिल्ली दूर ही रही। 

विज्ञापन
year ender 2024 vande Bharat got speed but air travel distanced from Bareilly to Delhi
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शहरवासियों को दो वंदे भारत की सौगात मिली, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी के लिए उड़ान शुरू नहीं होने का मलाल भी रहा। यात्री सुविधाओं के नाम पर बस अड्डों की कंगाली यात्रियों को अखरती रही। लोकल ट्रांसपोर्ट के नाम पर ई-बसों के संचालन को विस्तार मिलने से भी आमजन को सहूलियत हुई, पर मेट्रो संचालन की कवायद बेहद सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। यह डीपीआर तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन


अब स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने का इंतजार है। कुछ और शहरों की उड़ान शुरू हो तो हवाई सफर और आसान हो जाएगा। इस सारी कवायद के बीच स्थानीय स्तर पर अतिक्रमण एवं अन्य अव्यवस्थाओं की वजह से शहरवासी पूरे साल जाम से जूझते रहे। यातायात पुलिस एक के बाद एक प्रयोग करती रही, पर कामयाबी नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन


स्लॉट में अटकी दिल्ली की उड़ान, कुशीनगर के लिए नहीं मिल रहा विमान
बरेली से देश के बड़े शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने का काम अधूरा रह गया। दिल्ली की उड़ान बंद हुई तो आज तक शुरू नहीं हो सकी। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस तैयार है, पर दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल से उड़ान के लिए स्लॉट नहीं मिल पा रहा है। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए उड़ान शुरू करने का करार हो चुका है। विमान की कमी की वजह से हवाई सेवा शुरू नहीं हो पा रही है। जयपुर की उड़ान बीते साल दिसंबर से ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित है। इसके बहाल होने की उम्मीद भी कम ही है। अधिकारियों का कहना है कि नए साल में कुछ नए शहरों के लिए उड़ान शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

year ender 2024 vande Bharat got speed but air travel distanced from Bareilly to Delhi
बरेली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 33 एकड़ भूमि की जरूरत
एयरपोर्ट के विस्तार के लिए सर्वे बीते माह पूरा हो चुका है। करीब 28.5 एकड़ भूमि एयरपोर्ट के आसपास बसे किसानों से और पांच एकड़ एयरफोर्स से लेने संबंधी रिपोर्ट मंडलायुक्त को सौंपी जा चुकी है। सर्किल रेट के तहत किसानों को करीब 80 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाना प्रस्तावित है। इसमें तीन हजार वर्गमीटर के भवन को 15 हजार वर्गमीटर तक विस्तार दिया जाना प्रस्तावित है। एयरपोर्ट में ए-321 प्रकार के तीन विमानों के लिए एप्रेन है। इनकी संख्या बढ़ाकर 20 की जाएगी। एयरफोर्स तक टैक्सी-वे बनेगा। विस्तार का खाका भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने बनाया है।

Bareilly News: निकाह के बाद पति करने लगा ये डिमांड, पूरी न होने पर विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाला

आगरा फोर्ट के नियमित संचालन पर मायूसी
देहरादून-लखनऊ और मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो चुका है। साल खत्म होते-होते मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के अयोध्या, वाराणसी तक विस्तार को भी मंजूरी मिल गई। बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की उम्मीद भी वर्ष 2024 में जगी। स्लीपर वंदे भारत के संचालन के लिए दो रूटों की समय सारिणी भी तैयार कर ली गई है। अगले साल इस ट्रेन का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू नहीं हो सका। बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में एचएलबी कोच और इस ट्रेन को सप्ताह में एक के स्थान पर दो दिन संचालन की मांग भी इस साल पूरी नहीं हो सकी।

year ender 2024 vande Bharat got speed but air travel distanced from Bareilly to Delhi
बरेली जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ, गोरखपुर के लिए मिली नई रेल लाइन
इस वर्ष बरेली को लखनऊ और गोरखपुर से जोड़ने के लिए एक नई रेल लाइन भी मिल गई। भोजीपुरा से पीलीभीत, शाहगढ़ होते हुए लखनऊ, गोरखपुर तक रेलवे कनेक्टविटी शुरू हो गई। इस नई रेल लाइन से दिवाली और छठ पूजा के दौरान लालकुआं से हावड़ा तक विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया गया। हालांकि, अभी इस लाइन पर नियमित ट्रेनों की संख्या काफी कम है।

पीलीभीत एनकाउंटर में बड़ा खुलासा: सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन, यूके से आतंकियों को गाइड कर रहा था आतंकी सिद्धू

बहेड़ी में खुला वाहन स्क्रैप सेंटर
इस साल बहेड़ी में पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के लिए परिवहन विभाग का अधिकृत स्क्रैप सेंटर भी खुल गया। परसाखेड़ा में परिवहन भवन के निर्माण के लिए बजट जारी होने के साथ निर्माण भी शुरू हो गया। फिलहाल, परिवहन विभाग का कार्यालय नकटिया स्थित किराये के भवन में संचालित हो रहा है। जिले में एआरटीओ हाईवे का नया पद भी सृजित किया गया है।

शहर में दौड़ रहीं ई-बसें, मेट्रो के लिए सर्वे पूरा
शहर से देहात तक पांच रूटों पर ई-बस सेवा शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत मिली। बरेली-आंवला-मनौना धाम, बरेली-शीशगढ़, बरेली-शेरगढ़ रूटों पर 25 ई-बसों का संचालन शुरू किया गया। आम लोगों के लिए सिटी बसों की बुकिंग की सेवा भी शुरू की गई। सिटी बसों की संख्या 25 से बढ़ाकर 50 करने की कवायद भी चल रही है। 

UP: 'मुझे और मेरे परिवार को मुंह दिखाने लायक न छोड़ा...', 330 शब्द का नोट, 4 बार लिखी ये बात; युवती ने दी जान

शहर में दो रूट पर 20 स्टेशनों के बीच दो कोच की मेट्रो दौड़ाई जानी है। फिजिबिलिटी सर्वे के बाद अब डीपीआर बनाए जाने की कवायद शुरू हो गई है। इस प्रोजेक्ट पर 5000 करोड़ रुपयेखर्च होने का अनुमान है। डीपीआर तैयार होने के बाद अगले साल की शुरूआत में इसे मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा। इसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

रोडवेज के बेड़े की हालत सुधरी, पर सुविधाओं का टोटा बरकरार
रोडवेज बसों के बेड़े की औसत आयु के लिए वर्ष 2024 काफी बेहतर रहा। इस वर्ष बरेली परिक्षेत्र को 240 से ज्यादा नई बसें मिलीं। पुराने रोडवेज बस अड्डे पर ई-बस डिपो बनाए जाने की स्वीकृति भी मिल गई। रोडवेज अगले साल से 150 किमी तक के रूटों पर डीजल के स्थान पर ई-बसों का संचालन करेगा। इसके लिए काम भी शुरू हो गया है। बरेली परिक्षेत्र को 10 वॉल्वो बसों की स्वीकृति भी मिल गई है। वहीं, बस अड्डों पर यात्री सुविधाओं की कंगाली दूर नहीं हो सकी। 

पुराना बस अड्डा पूरे साल कायाकल्प का इंतजार करता रहा। यात्री सुविधाओं के नाम पर यहां कोई काम नहीं कराया गया। शासन से मंजूरी मिलने के बाद भी सेटेलाइट बस अड्डे का विकास अटका रहा। यहां 20 हजार वर्गमीटर में बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और भूमिगत बस टर्मिनल बनाया जाना है। हालांकि, सेटेलाइट बस अड्डे के ऊबड़-खाबड़ सर्कुलेटिंग एरिया में इंटरलॉकिंग का काम करा दिया गया। इधर, मिनी बाइपास पर 16.72 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे बस अड्डे का निर्माण भी पूरा नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed