फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Worshiping the Banyan tree, asked for eternal good fortune

Bareilly News: वट वृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य

Tue, 27 May 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Worshiping the Banyan tree, asked for eternal good fortune
बरेली। शोभन व अमृत योग में सोमवार को वट सावित्री का त्योहार मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा की। वृक्ष की परिक्रमा करने के साथ ही कच्चा सूत लपेटा। सत्यवान-सावित्री की कथा सुनने के साथ ही ऋतुफल, भीगे चने, पुए व अन्य पकवानों का भोग लगाकर दान-पुण्य किया। अखंड सौभाग्य की कामना की।
विज्ञापन

इस बार पूजा का शुभ मुहूर्त पूर्वाह्न 11:01 मिनट से शुरू हो रहा था, ऐसे में महिलाओं को इंतजार करना पड़ा। मुहूर्त की शुरूआत होते ही महिलाएं शृंगार करके वट वृक्ष के समीप पूजन व दान-पुण्य की सामग्री लेकर पहुंच गईं। विधि-विधान से पूजा करके कथा सुनने के बाद सामग्री को दान किया।
विज्ञापन

शहर के तपेश्वर नाथ मंदिर, वनखंडी नाथ मंदिर, अलखनाथ मंदिर में व्रती महिलाओं की भीड़ नजर आई। पूजा करके महिलाओं ने पति की लंबी आयु, अच्छा स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed