फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Worker tried to Suicide in front of vikas bhawan in pilibhit

यूपीः प्रधानमंत्री आवास के लिए मांगी घूस तो मजदूर ने की आत्मदाह की कोशिश

Tue, 27 Nov 2018 01:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत Updated Tue, 27 Nov 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
Worker tried to Suicide in front of vikas bhawan in pilibhit
मजदूर - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री आवास के लिए रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाते हुए एक मजदूर ने सोमवार दोपहर विकास भवन के गेट पर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। कुछ ही दूर कलक्ट्रेट गेट पर खड़े अधिवक्ताओं की निगाह समय रहते उस पर पड़ गई और उसे रोक लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


रिश्वत मांगने का आरोप मरौरी ब्लॉक की सचिव प्रियंका गंगवार पर है। गांव गौहनियां के रहने वाले रामपाल का कहना है कि वह पत्नी व चार बच्चों के साथ कच्चे मकान में रहता है। डेढ़ साल से वह प्रधानमंत्री आवास के लिए अफसरों के चक्कर लगा रहा है। आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम शामिल करने की बात कहते हुए सचिव प्रियंका गंगवार ने बीस हजार रुपये बतौर सुविधा शुल्क मांगे। जब वह आर्थिक तंगी के चलते रुपये देने में असमर्थ रहा तो उसका नाम सूची से हटा दिया गया। 
विज्ञापन


इसकी शिकायत डीएम, सीडीओ, एसडीएम समेत कई अधिकारियों से की गई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी न्याय की गुहार लगाई, लेकिन हर बार फर्जी निस्तारण दर्शाकर अधिकारी बचाव कर ले गए। वह डेढ़ साल से न्याय के लिए भटक रहा है। रामपाल का कहना है कि कहीं से न्याय न मिलने पर उसने आत्मदाह की कोशिश की। अधिवक्ताओं के उसे रोके जाने के बाद कलेक्ट्रेट पर तैनात पुलिस उसे कोतवाली ले गई। रामपाल के खिलाफ चौकी इंचार्ज विजय कुमार की तहरीर पर आत्महत्या की कोशिश की रिपोर्ट लिखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर के आत्मदाह करने की कोशिश का मामला संज्ञान में आया है। लगाए गए आरोप गंभीर हैं। इसकी जांच कराई जाएगी। संबंधित प्रधान और सचिव की अगर गलती पाई गई तो एफआईआर कराई जाएगी।
- राजीव बनकटा, सीडीओ

रामपाल नाम के किसी भी व्यक्ति को मैं नहीं जानती हूं। उसने आवास के नाम पर आवेदन किया या नहीं, यह भी नहीं बता सकती। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं। 
- प्रियंका गंगवार, सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed