फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Worker fell from pole while welding, died during treatment

Bareilly News: वेल्डिंग करते समय पोल से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

Mon, 03 Jun 2024 05:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Worker fell from pole while welding, died during treatment
भोजीपुरा। औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन साबुन फैक्टरी के अंदर पोल पर वेल्डिंग करते समय एक मजदूर छह दिन पूर्व गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। रविवार को इलाज के दौरान मजदूर की मेडिकल काॅलेज में मौत गई। परिजन पोस्टमार्टम न कराने को लेकर अड़े रहे। पुलिस ने समझाकर शाम को मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर निवासी अख्तर का पुत्र राजा भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में एक निर्माणाधीन साबुन फैक्टरी में मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि 28 मई को राजा फैक्टरी के अंदर पोल पर वेल्डिंग करते समय गिरा गया था। जमीन पर गिरने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजनों ने गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया था। काफी प्रयास करने के बाद भी राजा को नहीं बचाया जा सका। रविवार को घायल राजा की मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मृतक के परिजनों व फैक्टरी मालिक के बीच समझौता हो गया। इसके बाद मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शाम को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह ने बताया कि नियमानुसार दुर्घटना में मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed