फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Work was done on the track by taking a block of seven hours

Bareilly News: सात घंटे का ब्लॉक लेकर ट्रैक पर कराया काम

Fri, 27 Dec 2024 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Work was done on the track by taking a block of seven hours
बरेली। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक के ट्रैक को बैलेस्टिक करने के काम में अब तेजी आने लगी है। बृहस्पतिवार को सात घंटे का ब्लॉक लेकर यहां काम कराया गया। इस दौरान अप-डाउन ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो व तीन से गुजारा गया।
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर एक के रेलवे ट्रैक का फाउंडेशन सीमेंटेड है। इस कारण इस प्लेटफार्म पर ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित होती है। एक माह पहले सीमेंटेड के स्थान पर बैलेस्टिक करने का काम शुरू किया गया था, लेकिन पर्याप्त ब्लॉक न मिलने के कारण काम तेजी से नहीं पकड़ पा रहा था।
विज्ञापन

अब तक सीमेंटेड फाउंडेशन उखाड़ने का काम भी बमुश्किल 20-25 फीसदी ही पूरा हो सका है। मुरादाबाद मंडल मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को सात घंटे का ब्लॉक स्वीकृत किया। इसके बाद सुबह 10 से शाम पांच बजे तक प्लेटफार्म पर काम किया गया। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ब्लॉक मिलेगा या नहीं इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed