फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Work on making the layout for the expansion of the junction has started

Bareilly News: जंक्शन के विस्तार के लिए ले आउट बनाने का काम शुरू

Tue, 27 May 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Work on making the layout for the expansion of the junction has started
बरेली। जंक्शन के विस्तार के लिए ले आउट बनाने का काम शुरू हो गया है। यह काम रेलवे विकास निगम लिमिटेड की देखरेख में किया जा रहा है। पहले चरण में यार्ड रिमॉडलिंग और एसी मेंटीनेंस शेड बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण में प्लेटफार्मों का विस्तार और तीसरे चरण में मुरादाबाद-लखनऊ के बीच 49.16 करोड़ से बस्ती वाले इलाकों में फेंसिंग का काम होना है।
मुरादाबाद मंडल के डीआरएम आरके सिंह ने शुक्रवार को जंक्शन का दौरा किया था। हाल ही में सरकार ने पिछले वर्षों में स्वीकृत योजनाओं के लिए बजट को मंजूरी दी है। अब यह काम कराने की तैयारी है। 48.90 करोड़ से यार्ड रीमॉडलिंग होनी है। इसके अलावा दो वॉशिंग लाइन, एसी मेंटीनेंस शेड बनाने के साथ सभी प्लेटफार्मों पर क्विक वाटरिंग सिस्टम भी लगाया जाना है।
विज्ञापन

हालांकि, जंक्शन पर अन्य कई कार्य भी प्रस्तावित हैं। यहां प्लेटफॉर्म की संख्या छह से बढ़ाकर 10 की जानी है। इसके अलावा नए भवन, पार्किंग आदि का भी निर्माण प्रस्तावित है। इन कार्यों के लिए बजट का इंतजार है। जिन कार्यों के लिए बजट मिल गया है उनका ले आउट बनाने का काम शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed