{"_id":"66e79134c1e78b5ef900ac47","slug":"woman-died-under-suspicious-circumstances-dead-body-found-hanging-bareilly-news-c-4-1-bly1039-481901-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
गांव गुर्जर गौटिया का है मामला, मायका पक्ष के लोगों ने हत्या करने का लगाया आरोप
फरीदपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को फंदे से उतार लिया। विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फरीदपुर क्षेत्र के गांव गुर्जर गौटिया निवासी रामवीर ने अपनी बेटी प्रीति की शादी गांव के ही कल्लू उर्फ शंकर के साथ लगभग तीन वर्ष पूर्व की थी। रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों को जब सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई, तब वह उसके घर पहुंचे। प्रीति के पिता रामवीर ने पुलिस के समक्ष ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
सूचना पर यूपी 112 पुलिस सहित फरीदपुर सीओ आशुतोष शिवम, नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी, इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। इधर, फरीदपुर इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मायके वालों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद