फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman called her lover at home her parents caught him in Bareilly

UP: पति के बाहर जाते ही पत्नी ने प्रेमी को बुलाया घर, फिर हुआ कुछ ऐसा... अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Tue, 17 Jun 2025 11:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Jun 2025 11:02 AM IST
सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी उसके घर पहुंच गया। इसकी भनक लगते ही महिला के घरवालों ने उसे पकड़ लिया। पहले उसे पीटा, फिर कमरे में बंद कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। 

विज्ञापन
woman called her lover at home her parents caught him in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज में दो बच्चों की मां के साथ प्रेम-प्रसंग करना प्रेमी को भारी पड़ गया। रविवार को वह महिला से मिलने उसके घर पहुंचा तो परिजनों ने पकड़कर उसे जमकर पीटा। इसके बाद कमरे में बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को मुक्त कराया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, महिला के पति ने उसे अपने घर में रहने से मना कर दिया है।

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला का परिचित युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। रविवार को महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर गया और उसके बच्चे पड़ोस में खेलने गए थे। इसी बीच महिला ने प्रेमी को घर में बुला लिया। किसी तरह इसकी जानकारी महिला के परिजनों को हुई। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से प्रेमी को पकड़ लिया। उसे पीटा और फिर उसे कमरे में बंद कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- प्री मानसून का आगाज: बरेली में साढ़े तीन घंटे में 149.4 मिमी बारिश, 12 साल का टूटा रिकॉर्ड, शहर का हुआ ये हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने उसे छुड़ाया। पिटाई से घायल युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों को बुलाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही महिला के पति ने उसे अपने घर में रखने से मना कर दिया है। इसको लेकर दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे। वहीं, महिला भी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। 

एक साल पहले दोनों का हो चुका समझौता 
ग्रामीणों के अनुसार महिला और प्रेमी के साथ एक साल पहले भी इसी तरह का मामला हो चुका है, जिसमें लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था, लेकिन महिला प्रेमी से लगातार संपर्क में बनी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed