फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wife and sister-in-law accused attempt to murder young man by poisoning in Bareilly

Bareilly News: पत्नी और साली ने युवक के साथ किया कुछ ऐसा, जिला अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Thu, 21 Dec 2023 01:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Dec 2023 01:16 PM IST
सार

हाफिजगंज के गांव लभेड़ा का निवासी युवक बुधवार को अपनी साली के घर गया था। वहां से लौटते वक्त उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने अपनी पत्नी और साली पर जहर देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
wife and sister-in-law accused attempt to murder young man by poisoning in Bareilly
जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में जहर देकर युवक की हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। युवक अपनी साली के घर गया था। आरोप है कि वहां उसकी पत्नी और साली ने उसे जहर दे दिया। बुधवार रात वहां से घर लौटते वक्त उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन


थाना हाफिजगंज के गांव लभेड़ा का निवासी 30 वर्षीय नईम खान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी मां बेगम ने बताया कि बुधवार रात पत्नी हुशनुमा से नईम का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसको लेकर हुशनुमा अपनी बहन जैनब के घर बिथरी के गांव उडला जागीर चली गई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की टक्कर से दो छात्रों की मौत, सगे भाई थे दोनों
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की मां ने आरोप लगाया कि नईम भी अपनी साली जैनब के घर चला गया था। वहां जैनब के साथ मिलकर पत्नी हुशनुमा ने नईम को किसी चीज में जहरीला पदार्थ दे दिया। हालत बिगड़ने पर इसकी जानकारी नईम ने परिवार के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से नईम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed