फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Which have skeletons that are being cleared

जो दागदार हैं वह पाक साफ बन रहे हैं

Sun, 03 Apr 2016 01:24 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 03 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
मीरंगज और बहेड़ी के विधायकों का वाकयुद्ध जारी है। अब सुलतान बेग ने उताउर्ररहमान पर पलटवार करते हुए जमीन कब्जाने, आरएसएस के लिए काम करने और पूर्व विधायक मंजूर अहमद के कत्ल का मुल्जिम होने का इलजाम लगा दिया। यह भी कहा कि जो खुद दागदार हैं वह अपने को पाक साफ कह रहा है। उनके हारने या जीतने का फैसला मीरंगज की जनता करेगी। दूसरे यह तय करने वाले कौन होते हैं। 
विज्ञापन

अपने आवास पर शनिवार देर शाम प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बहेड़ी विधायक ने नैनीताल मार्ग पर खंडूजा की बेशकीमती जमीन पर सत्ता की हनक के चलते अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। चहारदीवारी कर उस जमीन पर मार्केट बना दिया गया है। नगर पालिका के शाहगढ़ के पास खाली पड़ी जमीन पर अताउर्ररहमान के लोग जेसीबी लेकर कब्जा करने चले गये। तत्कालीन चेयरमैन जमील अहमद ने डटकर विरोध किया तो इन्हें मुंह की खानी पड़ी। विधायक के आदेश पर कोटे की दुकानें निरस्त की जाती है। सुलतान बेग के अनुसार पूर्व विधायक मरहूम मंजूर अहमद वकील साहब की  2002 हत्याकांड में विधायक अताउर्ररहमान के खिलाफ मुकदमा है। उसमें अताउर्ररहमान नामजद हैं। बसपा टिकट पर उन्होंने उप चुनाव लड़ा और जीतने के बाद मर्डर के केस में जेल जाने से बचने के लिए जिले के एक नेता के जरिए सपा ज्वाइन कर ली। यह भी आरोप लगाया कि रिछा में होने वाली गौकशी में विधायक के भाई वफाउर्ररहमान नामजद हैं। उन्होंने खुद फर्जीवाड़ा कर चार गांव से परिवार के लोगों को बीडीसी का चुनाव जिताया। फर्जी सार्टिफिकेट बनाया और उसके बाद अपने भाई की पत्नी को दमखोदा ब्लाक का प्रमुख बना दिया। 
विज्ञापन

 
पलटवार
मेरे ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं ये तो आम राजनेताओं पर लगते रहते हैं। अगर इन आरोपों के बारे में किसी के पास सबूत हों तो सिद्ध करके दिखा दें लेकिन उससे पहले उन आरोपों का जवाब दें जो मैंने इन पर लगाएं हैं। ट्रक टायरों की चोरी की बात मैंने कही है उसे गलत सिद्ध करें और यह बताएं कि वह घबराकर मायावती के पास गए थे कि नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अताउर्ररहमान विधायक बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed