फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the national boxer left the gym, the trainer abused him, CCTV footage went viral, report filed

Bareilly News: नेशनल बॉक्सर ने जिम छोड़ा तो ट्रेनर ने की अभद्रता, सीसीटीवी फुटेज वायरल, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Jul 2024 06:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
When the national boxer left the gym, the trainer abused him, CCTV footage went viral, report filed
बरेली। राष्ट्रीय स्तर की बाक्सिंग प्रतियोगिताओं में कई स्वर्ण पदक जीत चुकी युवती ने ट्रेनर की गलत हरकत के कारण जिम बदल दिया। इससे नाराज ट्रेनर ने दूसरे जिम में जाकर युवती से अभद्रता की। मौके पर पहुंचे लोगों ने विरोध किया तो उन लोगों को पीट दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती के भाई ने बारादरी थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि उनकी बहन काफी समय से एक जिम में प्रशिक्षण ले रही थी। इस दौरान उसने कई प्रतियोगिताओं में पदक भी जीते। इस दौरान जिम का ट्रेनर अंकित चौहान प्रशिक्षण के बहाने उनकी बहन से गलत हरकतें करने की कोशिश करने लगा। इस पर उनकी बहन दूसरे जिम में जाकर प्रशिक्षण लेने लगी।
विज्ञापन

काफी दिनों से अंकित उनकी बहन पर अपने जिम में आने का दबाव बना रहा था। बृहस्पतिवार रात दस बजे उनकी बहन दूसरे जिम से बाहर निकलीं तो अंकित और उसका साथी धर्मेंद्र गेट के बाहर कार में बैठे मिले। दोनों ने उनकी बहन पर दबाव बनाया कि वह अंकित के जिम में ही प्रशिक्षण ले। बहन ने दोनों का विरोध किया तो ये लोग उससे अभद्रता करने लगे। शोर सुनकर कई लोग मौके पर आ गए। इस पर दोनों ने विरोध कर रहे लोगों की पिटाई कर दी। लोग एकजुट होकर उनकी ओर बढ़े तो दोनों फरार हो गए। बारादरी पुलिस को मौके की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिससे घटना प्रमाणित हो रही है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed