फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When Mahakumbh train was cancelled, they were returning home by auto, two including a woman died in the accident.

Bareilly News: महाकुंभ की ट्रेन रद्द हुई तो ऑटो से लौट रहे थे घर, हादसे में महिला समेत दो की मौत

Sat, 01 Feb 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
When Mahakumbh train was cancelled, they were returning home by auto, two including a woman died in the accident.
आंवला। बदायूं रोड पर दूरदर्शन केंद्र के पास बृहस्पतिवार रात ऑटो और पिकअप वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में महिला समेत दो लोगों की जान चली गई। हादसे में महिला के पति समेत चार लोग घायल भी हुए हैं। महिला अपने पति के साथ प्रयागराज महाकुंभ जा रही थीं। ट्रेन निरस्त होने के कारण वह लोग ऑटो से घर लौट रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया।
विज्ञापन

आंवला के मोहल्ला ढाल निवासी राम स्वरूप अपनी पत्नी कांती देवी, बेटी गिरिजेश, मधु और दामाद धर्मेंद्र के साथ प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने बरेली आए थे। राम स्वरूप के बेटे मुकेश ने बताया कि बरेली पहुंचने पर देर रात उनको पता लगा कि जिस ट्रेन से उनके टिकट हैं, वह निरस्त हो गई है। इसके बाद सभी ऑटो से घर लौट रहे थे। कैंट थाना क्षेत्र में बदायूं रोड पर दूरदर्शन केंद्र के पास ऑटो और पिकअप वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कांती देवी की जान चली गई। गिरिजेश, मधु, धर्मेंद्र और टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो में सवार एक अन्य यात्री गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के चटगांव निवासी शुभम (25) की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है। पोस्टमार्ट के बाद शुक्रवार को कांती देवी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कांती देवी का परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का है। इधर, शुभम के परिवार वाले भी शव ले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed