{"_id":"9492dd651afbc844cb30e3172cf30b47","slug":"weighs-heavily-on-college-administration-chhatraneta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज प्रशासन पर भारी पड़ रहे छात्रनेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज प्रशासन पर भारी पड़ रहे छात्रनेता
बरेली
Updated Fri, 04 Mar 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज प्रशासन पर छात्रनेता भारी पड़ रहे हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी परीक्षा के दौरान कॉलेज परिसर में छात्रनेताओं का प्रवेश नहीं रुक पा रहा है। गुरुवार सुबह पहली पाली की परीक्षा के दौरान छात्रनेता रवि गोला और सुमित सैनी कैंपस में घुस गए। चीफ प्रॉक्टर डॉ. अजय शर्मा ने दोनों को रोकने की कोशिश की। दोनों छात्रनेताओं से उनकी तीखी बहस हुई फिर भी उन्हें नहीं रोका जा सका। अन्य छात्रनेता और उनकी गाड़ियां कैंपस में बदस्तूर घूमती रहीं। यह सिलसिला पहले दिन की परीक्षा से ही चल रहा है।
गेस्ट हाउस के रूम में भी किया कब्जा
बरेली कॉलेज के छात्रनेता रवि गोला ने गेस्ट हाउस के एक रूम का ताला तोड़कर उस पर कब्जा जमा रखा है। वॉर्डन डॉ. एपी सिंह ने ताला तोड़ने की शिकायत प्राचार्य से की थी, लेकिन अब कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह भी खास बात है कि गेस्ट हाउस के उस रूम के लिए कोई शुल्क नहीं अदा किया जा रहा है। आरोप है कि प्राचार्य के ड्राइवर को पीटने के प्रकरण में दस दिन के लिए रवि गोला को कॉलेज से निष्कासित किया गया लेकिन इस दौरान भी वह विद्यार्थी परिषद की ओर से होने वाले आंदोलनों में शामिल रहा। कॉलेज प्रशासन की ओर से आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।