फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather Update Rain expected in Bareilly for four days

Bareilly Weather: बरेली में सुबह से शुरू हुई बूंदाबादी, मौसम का मिजाज देख किसान चिंतित

Sat, 18 Mar 2023 08:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Mar 2023 08:13 AM IST
सार

बरेली समेत मंडल के पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं जिले में सरसों और गेहूं की फसलें खेतों में खड़ी हैं। अगर तेज हवा के साथ बारिश हुई तो इन फसलों को नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
Weather Update Rain expected in Bareilly for four days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मौसम का बदलते मिजाज से किसान चिंतित हैं। बरेली में शनिवार सुबह से बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अनुकूल माहौल बनने पर अच्छी बारिश हो सकती है। तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना जताई है। बरेली में शुक्रवार को दिन भर धूप और बादल के बीच लुकाछिपी का सिलसिला जारी रहा। तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़का।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र से जारी बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार देर रात शहर पर पश्चिम विक्षोभ हावी हो गया। इससे पहाड़ों के बादल पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवा के चलते शहर में प्रवेश करेंगे। निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर वे अच्छी बारिश कर सकते हैं। वहीं बेमौसम बारिश होती है, सबसे अधिक नुकसान किसानों को उठाना पड़ेगा। 

विज्ञापन

सरसों और गेहूं की फसलों को होगा नुकसान 

बरेली समेत मंडल के पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं जिले में सरसों और गेहूं की फसलें खेतों में खड़ी हैं। अगर तेज हवा के साथ बारिश हुई तो इन फसलों को नुकसान हो सकता है। आलू की खोदाई भी प्रभावित होगी। वहीं ओलावृष्टि के अनुमान को लेकर भी किसान चिंतित हैं। 

पूर्वानुमान के अनुसार करीब चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इधर, शुक्रवार को सुबह धूप निकली पर दोपहर में फिर हल्के बादल मंडराने लगे। शहर में उच्च वायुदाब का क्षेत्र होन की वजह से बारिश का माहौल नहीं बन सका। अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed