फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather update news dense fog and cold wave in bareilly pilibhit

Bareilly weather: तराई में तनी कोहरे की चादर, बरेली में 6.3 डिग्री पर पहुंचा पारा, शीतलहर से ठिठुरे लोग

Tue, 10 Jan 2023 11:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Jan 2023 11:37 AM IST
सार

बरेली में बीते दो दिनों से दोपहर में चटख धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन कम नहीं हो रही। सर्द हवा व शीतलहर की जुगलबंदी लोगों को कंपकंपा रही है। मंगलवार की सुबह भी कोहरे के साथ हुई। 

विज्ञापन
weather update news dense fog and cold wave in bareilly pilibhit
मंगलवार की सुबह बरेली में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली समेत पूरे रुहेलखंड क्षेत्र में सर्दी का सितम जारी है। मंगलवार की सुबह जहां घने कोहरे की चादर तनी रही, वहीं शीतलहर और गलन से लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो गए। सुबह करीब 10 बजे न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे पहुंच गया। अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तराई क्षेत्र पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में भी घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिनभर कोल्ड डे कंडीशन बनी रहेगी। बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। धूप भी खिल सकती है।    

विज्ञापन


बरेली में बीते दो दिनों से दोपहर में चटख धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन कम नहीं हो रही। सर्द हवा व शीतलहर की जुगलबंदी लोगों को कंपकंपा रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन और शीतलहर का सितम जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि रात के तापमान में बढ़त जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान स्थिर रहा, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन

सोमवार को भी रहा घना कोहरा 

घने कोहरे व सर्द हवाओं के साथ सोमवार की सुबह हुई। 11 बजे के बाद कोहरा कम होने लगा। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक चटख धूप रही पर सर्द हवाएं ठिठुरन का एहसास कराती रहीं। अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। शाम पांच बजे से अंधेरा घिरने लगा। शीतलहर चुभन का एहसास कराने लगी। जो जहां था वहीं, ठिठुरता नजर आया। रविवार रात हवा स्थिर होने से न्यूनतम तापमान में एक डिग्री वृद्घि हुई। यह 6.3 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के मुताबिक हवा की दिशा बदलने पर शीतलहर से कुछ हद तक निजात मिलने और कोहरा फिर हावी होने का पूर्वानुमान दिया है। सोमवार को धूप निकलने के बाद पार्क और मैदान में परिवार के साथ पहुंचकर लोग मौसम का लुत्फ लेते नजर आए।

ट्रेन के इंतजार में ठिठुरे यात्री 

दिन में 11:40 बजे आने वाली 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस सोमवार रात में 7:10 बर्जे आई। जंक्शन पर इंतजार कर रहे यात्री सर्दी में ठिठुर गए। 13152 सियालदह एक्सप्रेस सात घंटे देरी से पहुंची। 13009 योगनगरी दून एक्सप्रेस व 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस डेढ़-डेढ़ घंटे देरी से पहुंचीं। 

22423 जनसाधारण एक्सप्रेस चार घंटे, 13307 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस ढाई घंटे, 13005 पंजाब मेल एक घंटे देरी से आईं। 14523 अंबाला कैंट, 14265 जनता एक्सप्रेस, 14230 प्रयाग एक्सप्रेस, 15280 पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed