फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waste worth crores thrown away in the name of waste management, now a spectacle in Goa

Bareilly News: कूड़ा प्रबंधन के नाम पर करोड़ों का कचरा, अब गोवा में तमाशा

Thu, 21 Nov 2024 03:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Waste worth crores thrown away in the name of waste management, now a spectacle in Goa
बरेली। कूड़ा प्रबंधन के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च हो गए। इसके बाद भी शहर को कचरे से निजात नहीं मिली। सथरापुर में इनका ठोस कचरा प्रबंधन संयत्र संचालित नहीं हो सका। ज्यादातर मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर भी बंद पड़े हैं। बाकरगंज में कचरे का पहाड़ स्मार्ट सिटी की व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहा है। अब कचरा प्रबंधन के नाम पर गोवा में तमाशा होगा। वहां प्रस्तावित दो दिवसीय कार्यशाला में देश-विदेश की 40 निजी कंपनियां मंथन करेंगी। इसकी मेजबानी भी बरेली को मिली है। प्रदेश से बरेली के साथ ही आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को इसमें प्रतिभाग के लिए बुलाया गया है। दावा है कि बरेली स्मार्ट सिटी की ओर से कूड़ा निस्तारण और प्रबंधन के लिए निजी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए प्रोजेक्ट बनाए गए हैं। इससे जहां शहर स्वच्छ होगा, वहीं रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी का दूसरा चरण लागू होने से पहले इकोनॉमी इंडस्ट्रीज वर्कशॉप का आयोजन गोवा में 21 व 22 नवंबर को किया जाएगा। बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ संजीव कुमार मौर्य अपने सहयोगी अधिकारियों के संग गोवा के लिए रवाना हो चुके हैं। वर्कशॉप में स्मार्ट सिटी के अधिकारी तैयार की गई परियोजनाओं का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेेशन देंगे। निजी कंपनियों के अधिकारियों को शहर की आधारभूत सुविधाओं और अब तक कूड़ा निस्तारण के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी भी दी जाएगी। निजी कंपनियां क्या तकनीक अपनाएंगी? इस पर भी मंथन होगा।
विज्ञापन


इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट पर काम कराने की तैयारी
प्रथम चरण में बरेली में 980 करोड़ खर्च कर 65 परियोजनाओं पर काम कराया गया। अब दूसरे चरण में इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट व टेक्नोलाॅजी पर काम होगा। इसके लिए 150 करोड़ रुपये की परियोजनाएं तैयार की गई हैं। केंद्र सरकार ने पिछले दिनों इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए प्रस्ताव मांगे थे। कार्यशाला में इससे जुड़े प्रोजेक्ट भी सामने आएंगे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




--

कार्यशाला के जरिये निजी कंपनियों का निवेश आया तो शहर में आधारभूत सुविधाओं को विस्तार मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। रेल व हवाई यात्रा के साथ सड़क परिवहन को भी आसान बनाने के लिए आगे बढ़ना है। - संजीव कुमार मौर्य, सीईओ, बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed