Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Voters should fill out and submit the calculation form by December 20th in Bareilly

SIR: गणना प्रपत्र 20 दिसंबर तक भरकर जमा कर दें मतदाता, नए वोटर बनने के लिए भरें ये फॉर्म

Tue, 16 Dec 2025 07:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Dec 2025 07:21 PM IST
सार

अगर आप मतदाता है और एसआईआर अभियान में गणना प्रपत्र नहीं भर पाए हैं तो बीएलओ से संपर्क करें। गणना प्रपत्र भरकर 20 दिसंबर तक बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं। 

विज्ञापन
Voters should fill out and submit the calculation form by December 20th in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में यदि कोई मतदाता एसआईआर का गणना प्रपत्र भरने से वंचित रह गए हैं तो वह बीएलओ से संपर्क करें। गणना प्रपत्र भरकर 20 दिसंबर तक बीएलओ को उपलब्ध करा दें। यह बातें एडीएम (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और ईआरओ की बैठक में कही।

विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि गत 12 व 13 दिसंबर को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त किए गए बीएलए की बैठक की गई थी। जिले में अब तक 34,05,820 मतदाताओं के सापेक्ष 26,82,507 मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। उन्हें बीएलओ की ओर से एप पर डिजिटाइज्ड कर दिया गया है। 26,82,507 मतदाताओं से प्राप्त गणना के सापेक्ष 3,47,988 मतदाता वर्ष 2003 की मतदाता सूची से किन्ही कारणों से मैप नहीं हो पाए हैं। उन्हें मैप करने की कार्रवाई बीएलओ की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले में 7,23,353 मतदाताओं को बीएलओ की ओर से एएसडी सूची में सम्मिलित किया गया है। एएसडी सूची का पुनः सत्यापन किया जा रहा है। सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध है कि अपने बीएलए को कहें कि बीएलओ का सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नया मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरें
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि कोई 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा है और मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करना चाहता है। इसके लिए वह फॉर्म-6 भर कर वांछित कागजात के साथ बीएलओ को दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed