{"_id":"6ace91d607d158626d0a36c2","slug":"village-guards-overjoyed-after-receiving-honors-from-the-cm-bareilly-news-c-4-bly1015-987319-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीएम से सम्मान पाकर गदगद हुए ग्राम प्रहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीएम से सम्मान पाकर गदगद हुए ग्राम प्रहरी
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित होकर ग्राम प्रहरियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़ी रहती है। मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 कर दिया गया है। गांवों में सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ है। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी लोगों में भरोसा बढ़ा है। पुलिस लाइन में सीएम के हाथों 11 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया।
सम्मान से बढ़ेगा मनोबल
सीएम से सम्मानित होना गर्व की बात है। प्रदेश सरकार गांवों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ग्राम प्रहरियों का मनोबल बढ़ा रही है। - कुमर पाल, पिपरिया बीरपुर, सिरौली, बरेली
इस सम्मान से हमें अपनी जिम्मेदारी का और अधिक अहसास हुआ है। गांव में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हम पूरी निष्ठा से काम करेंगे। - श्रीराम राठौर, भीमरी, बहेड़ी
विज्ञापन
मैंने आभूषण लूट की सूचना देकर लुटेरों को पकड़वाया था। सीएम के हाथों सम्मान मिलने से खुशी हुई है। आगे भी सहयोग करता रहूंगा। - राजेंद्र, रूपपुर कमलू, सुनगढ़ी, पीलीभीत
गांवों में सुरक्षा का माहौल बना है। महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा भी बढ़ी है। यह सम्मान हमें और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगा। - राजवीर सिंह, रायपुर हंस, फरीदपुर, बरेली