{"_id":"60fb16b58ebc3e587417e47e","slug":"vigilance-raided-the-junction-checked-the-cash-of-tte-who-got-off-the-train-bareilly-news-bly4540812158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर विजिलेंस का छापा, ट्रेन से उतरे टीटीई का कैश चेक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर विजिलेंस का छापा, ट्रेन से उतरे टीटीई का कैश चेक किया
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह में जंक्शन पर दूसरी बार मारा विजिलेंस ने छापा
विज्ञापन
बरेली। कोरोना काल में रिजर्व रेल टिकटों में धांधली की जांच के लिए बड़ौदा हाउस की विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को दूसरी बार जंक्शन पर छापा मारा। एक सप्ताह में टीम के दोबारा जंक्शन पर आने से हड़कंप मचा रहा है।
शुक्रवार देर शाम बड़ौदा हाउस से जंक्शन पहुंची विजिलेंस टीम के अमित कुमार, अभिषेक आनंद ने स्टॉल, पार्सल, बुकिंग और रिजर्वेशन ऑफिस में जांच की। सबसे ज्यादा देर टीम रिजर्वेशन ऑफिस में रुकी, जहां उसने कोरोना काल में हुई टिकटों की बुकिंग देेखी। टीम ने बुकिंग विंडो से कई दस्तावेज कब्जे में लिए। बड़ौदा हाउस से जुलाई माह में चौथी, जबकि इस सप्ताह में दूसरी बार विजिलेंस की टीम ने जंक्शन पर छापा मारा है। टीम किसी बड़े मामले का राजफाश करने के लिए साक्ष्य जुटा रही है। विजिलेंस निरीक्षकों ने स्टॉल पर वेंडरों से उनके दस्तावेज देखने के साथ ही कई जानकारी भी लीं। दो स्टालों पर चाय के ग्लास देखे। उनके सैंपल भी लिए।
टीम ने वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस से उतरे दो टीटीई को वेटिंग हाल में ले जाकर उनके रुपयों का मिलान कर दोनों की डिटेल नोट की। इसके बाद टीम बुकिंग कार्यालय पहुंची। वहां तीन घंटे तक तमाम जानकारी लेने के साथ ही कई दस्तावेज एकत्र किए। टिकट बुकिंग का भी टीम ने निरीक्षण कर तमाम जानकारी जुटाई। सूत्रों का कहना है कि कोरोना काल में चलीं ट्रेनों में लोगों ने काफी टिकट बुक कराए थे। इन टिकटों में अनियमितताएं बरती गईं। फिलहाल टीम ने कुछ नहीं बताया है। टीम अपनी रिपोर्ट उत्तर रेलवे मुख्यालय को देगी।