{"_id":"68777f7ea064ab04560b58d7","slug":"vegetables-price-hike-potato-tomato-and-brinjal-made-the-budget-difficult-2025-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सब्जियों पर महंगाई: आलू-टमाटर और बैंगन ने बनाया बजट का भरता, आठ गुना महंगी हुई हरी मिर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जियों पर महंगाई: आलू-टमाटर और बैंगन ने बनाया बजट का भरता, आठ गुना महंगी हुई हरी मिर्च
Wed, 16 Jul 2025 04:26 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 16 Jul 2025 04:26 PM IST
सार
बरसात के मौसम में सब्जियां के दाम बढ़ गए। दो महीने पहले तक 10 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 80 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं आलू भी 20 से 30 रुपये प्रति किलो हो गया है।
विज्ञापन
सब्जियां खरीदते ग्राहक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बरसात की वजह से सब्जियों की कीमतों में उछाल आया है। आलू और बैंगन जून के मुकाबले जुलाई में करीब दोगुने दाम पर बिक रहे हैं। टमाटर की कीमतों में तीन गुना उछाल आया है। शिमला मिर्च पांच तो हरी मिर्च आठ गुना महंगी बिक रही हैं। अन्य सब्जियों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। इससे आम आदमी का रसोई का बजट बिगड़ गया है। कारोबारियों के मुताबिक, बारिश की वजह से सब्जियों की फसल खराब होने और आवक घटने से भाव बढ़े हैं।
विज्ञापन
सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक, खेतों में पानी भरने से बदायूं, कासगंज से हरी सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है। कई जगह जलभराव के कारण ट्रक मंडी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस वजह से दाम बढ़े हुए हैं। पहाड़ समेत दूसरे शहरों से आने वाली सब्जियों के दाम तेज के साथ बढ़े हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: सपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा के खिलाफ एक और एफआईआर, पार्टी के नेता ने ही लगाया आरोप
विज्ञापन
फुटकर बाजार में और महंगी बिक रहीं सब्जियां
थोक बाजार में महंगी होने के बाद फुटकर बाजार में सब्जियां और महंगी बिक रहीं हैं। ठेले वाले ग्राहकों से मनमानी रकम वसूल रहे हैं। थोक मंडी से 15 रुपये किलो आने वाली लौकी के 40 रुपये, 15 वाली तोरई के 35 रुपये वसूल रहे हैं। फुटकर में टमाटर 70 से 80 रुपये किलो बिक रहा है। फुटकर विक्रेता बंटी ने बताया कि सब्जियां मंडी से ही महंगी आ रही हैं। नहीं बिकने पर वे खराब हो जाती हैं। ऐसे में थोड़ा अंतर लेकर चलना पड़ता है।
आवक घटी तो बढ़ी कीमत
सब्जी कारोबारी सलीम खान ने बताया कि जुलाई में सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। कुछ शहरों से सब्जियों की आवक बंद होने से भी कीमतें बढ़ी हैं।
सब्जी कारोबारी सुजाउल रहमान ने बताया कि बरसात में सब्जियों की कीमतों में हर साल तेजी आती है। पहाड़ व मैदान में लगी फसल खराब होने से ऐसा होता है।
सब्जी कारोबारी सलीम खान ने बताया कि जुलाई में सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। कुछ शहरों से सब्जियों की आवक बंद होने से भी कीमतें बढ़ी हैं।
सब्जी कारोबारी सुजाउल रहमान ने बताया कि बरसात में सब्जियों की कीमतों में हर साल तेजी आती है। पहाड़ व मैदान में लगी फसल खराब होने से ऐसा होता है।
| सब्जियां | कीमत (जून) | कीमत (जुलाई) |
|---|
| आलू | 10 | 18 |
| टमाटर | 8 | 24 |
| लौकी | 5 | 15 |
| तोरई | 4 | 15 |
| बैंगन | 10 | 20 |
| हरी मिर्च | 10 | 80 |
| शिमला मिर्च | 20 | 100 |