फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP leader filed report against party district vice president Samarth Mishra in bareilly

Bareilly News: सपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा के खिलाफ एक और एफआईआर, पार्टी के नेता ने ही लगाया आरोप

Wed, 16 Jul 2025 01:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Jul 2025 01:58 PM IST
सार

बरेली में सपा नेता रोहित राजपूत ने जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा पर हमला कराने और पिटवाने का आरोप लगाया है। रोहित ने उनके खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 

विज्ञापन
SP leader filed report against party district vice president Samarth Mishra in bareilly
सपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में सपा की अंदरूनी राजनीति अब खुलकर सामने आ गई है। कैंट विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रोहित राजपूत ने बारादरी थाने में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा पर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। समर्थ मिश्रा पर अपने साथी दबंगों को भेजकर हमला कराने और पिटवाने का आरोप लगाया है। समर्थ कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव की तैयारी कर रह हैं। समर्थ और उनके भाई छात्र नेता अविनाश मिश्रा पर साल भर में कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।

विज्ञापन


कालीबाड़ी निवासी रोहित राजपूत ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 जुलाई को कुछ दबंग लोग मोहल्ले में आए और उसे घर से बुलवाया। घर के बाहर निकलते ही आठ-दस हमलावरों ने लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। एक बदमाश हाथ में रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। रोहित को जमीन पर गिराकर पीटा गया। हमलावरों ने मोहल्ले में जमकर उत्पात मचाया। रोहित के मुताबिक जिन बदमाशों ने हमला किया था उन्हें सपा नेता समर्थ मिश्रा के साथ देखा गया है। सभी हमलावर बाइक से आए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली दीपा हत्याकांड: कमरे में बेड पर लाश... पैक मिला सामान, पति लापता; CCTV से पुलिस को मिला ये सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दर्जन भर से ज्यादा केस दर्ज
सपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। समर्थ मिश्रा ने रविवार को कालीबाड़ी क्षेत्र में एक धर्मशाला के अंदर पीडीए की जन पंचायत का आयोजन भी किया था। समर्थ मिश्रा पर पहले भी रंगदारी मांगने और जमीन कब्जाने जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं और दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। बारादरी पुलिस रोहित पर हमले के मामले की जांच कर रही है। समर्थ मिश्रा की भूमिका इसमें साबित हुई तो पुलिस गैंगस्टर लगाने जैसी कार्रवाई कर सकती है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपियों की पहचान व तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed