फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   vasim

मोरारी बापू की रामकथा में शायरी सुनाएंगे प्रो. वसीम बरेलवी

Sun, 19 Jul 2015 01:50 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 19 Jul 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अंतर्राष्ट्रीय शायर प्रो. वसीम बरेली मोरारी बापू की रामकथा में शायरी सुनाने के लिए नैरोबी जा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के नैरोबी में 17 से रामकथा शुरू हो गई है जो 27 जुलाई तक चलेगी। इसमें तमाम हिंदू और उर्दू के हस्ताक्षर जुटेंगे।
विज्ञापन

लोगों ने रामकथा तो खूब सुनी होगी, लेकिन मोरारी बापू की रामकथा बाकियों से कुछ अलग है। यहां पर कथा के साथ ही लोग तमाम दूसरे माध्यमों से भी अध्यात्म के नजदीक जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका में बिजोरिया की ओर से आयोजित इस रामकथा में सिर्फ कथा ही नहीं, बल्कि हिंदी और उर्दू के आध्यात्मिक कविताएं और शायरी भी होगी। प्रो. वसीम बरेलवी कई बार मोरारी बापू की रामकथा के मंच पर शायरी सुना चुके हैं। मोरारी बापू भी अपनी कथा में प्रो. बरेलवी के शेर और शायरी को कोट करते हैं। प्रो. वसीम बरेलवी ने बताया कि आयोजन तो 17 जुलाई से ही हो रहा है। लेकिन, मैं वहां पर 17 को नहीं पहुंच सका। इसलिए, बापू जी ने उनके लिए 20 जुलाई का एयर टिकट कराया है। उन्होंने बताया कि उनका और मोरारी बापू का लंबे समय से साथ है। अब दोनो का साथ कथा के मंच पर भी दिखने लगा है। प्रो. बरेलवी ने बताया कि कुंवर बेचैन समेत  हिंदू और उर्दू की तमाम नामचीन हस्तियां वहां पर जुट रहीं हैं। यह कार्यक्रम पूरी तरह से आध्यात्मिक ही होगा। यहां पर पढ़ी जाने वाली रचनाएं भी आध्यात्मिक होंगी। यह अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोग अध्यात्म के साथ ही एकजुटता की डोर में भी बंधते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed