{"_id":"6a8fc3ed5217b472a509c9b2","slug":"breaking-religious-barriers-for-love-sonam-khatoon-from-bihar-converts-and-marries-her-lover-in-bareilly-2026-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इश्क में तोड़ी मजहब की दीवार: बिहार की सोनम खातून ने किया धर्म परिवर्तन, बरेली में प्रेमी से रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क में तोड़ी मजहब की दीवार: बिहार की सोनम खातून ने किया धर्म परिवर्तन, बरेली में प्रेमी से रचाई शादी
Thu, 27 Aug 2026 10:29 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:29 AM IST
सार
बिहार के बेगूसराय की रहने वाली सोनम खातून ने इश्क की खातिर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। बरेली के एक आश्रम में अपने प्रेमी संजीव से शादी कर ली।
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने रचाई शादी
- फोटो : स्रोत- आचार्य केके शंखधार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय जिले की सोनम खातून ने बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में हिंदू धर्म अपना लिया। उन्होंने अपना नाम सोनम देवी रख लिया और बरेली के भोजीपुरा निवासी प्रेमी संजीव से शादी कर ली। दोनों की प्रेम कहानी इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई थी।
विज्ञापन
आश्रम में आचार्य केके शंखधार ने सोनम खातून की पहले वैदिक रीति से धर्म परिवर्तन कराया। सोनम ने बताया कि वह बेगूसराय के पचवीर की निवासी हैं। पांच वर्षों से हिंदू धर्म में उनकी आस्था है। राधा-कृष्ण को अपना आराध्य मानती रही हैं। उनके पिता का नाम अकबर और मां का नाम शहनाज खातून है। सोनम छह बहनें और एक भाई हैं, जिसमें वह तीसरे नंबर की हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बरेली में फर्जी हवलदार गिरफ्तार: अग्निवीर भर्ती के मेडिकल में पास कराने के नाम पर ठगी, फर्जी मुहर भी बरामद
विज्ञापन
गुजरात में हुई थी मुलाकात
सोनम ने बताया कि उनके पिता वेल्डिंग का काम करते हैं। गुजरात में काम करने के दौरान उनकी पहचान बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव बुझिया शुमाली निवासी संजीव से हुई थी। दोनों अलग-अलग कारखानों में काम करते थे पर उनके कमरे आमने-सामने थे।
अब उन्होंने शादी करके साथ रहने का फैसला कर लिया है। सोमन ने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है। वह संजीव से शादी कर खुश हैं। संजीव ने भी जिंदगीभर साथ निभाने का वादा किया।
इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार
सोनम ने बताया कि संजीव से उनकी बातचीत इंस्टाग्राम के जरिये शुरू हुई थी। संजीव ने पहले उससे प्रेम का इजहार किया था। जवाब में सोनम ने भी अपनी सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपना रही हैं।
सोनम ने बताया कि संजीव से उनकी बातचीत इंस्टाग्राम के जरिये शुरू हुई थी। संजीव ने पहले उससे प्रेम का इजहार किया था। जवाब में सोनम ने भी अपनी सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपना रही हैं।