रक्षाबंधन 2026: बरेली परिक्षेत्र के लोकल रूटों पर दौड़ेंगी ज्यादा बसें, बहनों को गांव-देहात तक मिलेगी सेवा
रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक रोडवेज की बसों में बहनों को एक सहयात्री के साथ मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। परिवहन निगम ने इस दौरान लोकल रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन करने का आदेश दिया है। बरेली परिक्षेत्र के डिपो को पांच-पांच बसें आरक्षित रखने को कहा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन पर रोडवेज लोकल रूटों पर ज्यादा बसों का संचालन करेगा। ये बसें अतिरिक्त फेरे भी लेंगी। बरेली परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो को पांच-पांच बसें लोकल रूटों के लिए आरक्षित करने का आदेश दिया गया है। ऐसे रूटों पर भी बसों का संचालन करने का आदेश दिया गया है, जो रोडवेज बस सेवा से अछूते हैं।
परिवहन निगम ने बहनों को एक सहयात्री के साथ 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। ऐसे में इस दौरान बसों पर ज्यादा दबाव रहेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि परिक्षेत्र के चारों डिपो हर रूट पर सेवाएं देंगे। बहनों को डग्गामार वाहनों का सहारा न लेना पड़े, इसको लेकर भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। चारों डिपो में पांच-पांच बसें आरक्षित रहेंगी। किसी भी रूट पर अगर 25 यात्री मिलते हैं तो बस भेजी जाएगी। चालकों-परिचालकों के साथ वर्कशॉप कर्मचारियों व अन्य के अवकाश पर पहले ही रोक लगा दी गई है।
यह भी पढ़ें- इश्क में तोड़ी मजहब की दीवार: बिहार की सोनम खातून ने किया धर्म परिवर्तन, बरेली में प्रेमी से रचाई शादी
चारों डिपो के एआरएम को दूर-दराज के गांवों तक बस सेवा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। लंबे रूटों पर भी बसें अतिरिक्त फेरे लेंगी। लगातार ड्यूटी करने वाले चालकों-परिचालकों के साथ अन्य कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। चारों डिपो से रूटों और बसों की स्थिति को लेकर रिपोर्ट भी मिल गई है।
ड्यूटी से पहले नहीं हो रही चालकों की अल्कोहलिक जांच
हाईवे पर दौड़ती बस में यात्रियों की सुरक्षा का मुख्य जिम्मा चालक का होता है। नियम है कि ड्यूटी पर भेजे जाने वाले चालकों की वर्कशॉप में ड्यूटी स्लिप मिलने के बाद ब्रीथ एनालाइजर से अल्कोहलिक जांच की जाए। अगर कोई चालक नशे की हालत में है तो उसको ड्यूटी पर न भेजा जाए, लेकिन परिक्षेत्र के चारों डिपो में चालकों की अल्कोहलिक जांच नहीं कराई जा रही। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि रिकॉर्ड तलब किया गया है। सभी चालकों की ड्यूटी से पहले अल्कोहलिक जांच का आदेश दिया गया है।
दुर्गा पूजा, छठ और दिवाली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बरेली होकर 20 विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इनमें से 10 ट्रेनों के नंबर जारी कर दिए गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि अक्तूबर-नवंबर में यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। इस दौरान बरेली होकर 20 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के शेड्यूल पर अभी से काम शुरू कर दिया गया है।