फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttarakhand border: ban on carrying vehicles

उत्तराखंड बार्डर: मैक्स गाड़ियों को सवारियां लेकर जाने पर प्रतिबंध

Wed, 07 Oct 2020 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand border: ban on carrying vehicles
बार्डर क्रास करके उत्तराखंड जाते यूपी के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मंगलवार को नहीं दिखे ई-पास के नाम पर उगाही करने वाले दलाल

विज्ञापन
बहेड़ी। उत्तराखंड बार्डर पर कारों को उनके रजिस्ट्रेशन चेक कर जाने दिया जा रहा है लेकिन मैक्स गाड़ियों को अब भी बार्डर पार नहीं करने दिया जा रहा है। उत्तराखंड पुलिस का तर्क है कि मैक्स में सफर करने वाला प्रत्येक यात्री अपना रजिस्ट्रेशन कराए। दरअसल, डग्गामारी करने वाली इन गाड़ियों में सफर करने वाला कौन है और कहां से आ रहा है, इसका पता ही नहीं चलता है। इधर, ई-पास के नाम पर ठगी करने वाले दलाल मंगलवार को कहीं दिखाई नहीं दिए।
बार्डर पर बहेड़ी और आसपास इलाके के लोगों की आवाजाही पर अब किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। उत्तराखंड में पंजीकृत कारें भी बेरोकटोक आ-जा रहीं हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में पंजीकृत कारों को उनमें सवार लोगों के रजिस्ट्रेशन चेक करने के बाद ही आने-जाने दिया जा रहा है। अब पर्यटकों का समय बर्बाद नहीं होने दिया जा रहा है। अगर किसी का रजिस्ट्रेशन नहीं है तो बार्डर ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही मोबाइल से रजिस्ट्रेशन करने का तरीका भी बता रही है। पुलिस ने मंगलवार को मैक्स गाड़ियों पर सख्ती की।
विज्ञापन

दोपहर तक तो मैक्स गाड़ियां बार्डर पार करती रहीं, फिर यह नियम लागू कर दिया गया कि मैक्स में बैठी प्रत्येक सवारी का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। पहले ड्राइवर सिर्फ अपना रजिस्ट्रेशन करके मैक्स लेकर आ-जा रहे थे। उधर, लिंक मार्गों से जा रहीं बाइकों और कारों को भी नहीं रोका जा रहा है, लेकिन मैक्स गाड़ियों को लिंक मार्गों से भी नहीं जाने दिया जा रहा है। मैक्स में सवार यात्रियों को मोबाइल से रजिस्टेशन कराने पर पैदल बार्डर पार करने की अनुमति दी गई। बाद में वे ई-रिक्शा से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड से आज सबसे ज्यादा बसें यूपी पहुंचीं

बहेड़ी। उत्तराखंड के टनकपुर, हल्द्वानी, रुद्रपुर से मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बरेली, बदायूं, कानपुर, लखनऊ आदि शहरों के लिए सबसे ज्यादा दस बसें रवाना हुईं। सोमवार तक मात्र पांच बसें ही यूपी में दाखिल हुईं थीं। हल्द्वानी के परिवहन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, धीरे-धीरे बसों का संचालन बढ़ाया जा रहा है। उत्तराखंड में पर्यटन उद्योग को गति देने के लिए सरकार ने भी नियमों में नरमी बरतनी शुरू कर दी है। जल्द ही बार्डर पूरी तरह खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed