फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Urs-e-Tajushsharia begins with flag-hoisting ceremony in Bareilly

Bareilly News: परचम कुशाई के साथ उर्स-ए-ताजुश्शरिया का आगाज, आज शाम अदा की जाएगी कुल की रस्म

Sat, 25 Apr 2026 06:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 25 Apr 2026 06:09 AM IST
सार

बरेली में दो दिवसीय उर्स-ए-ताजुश्शरिया का आगाज शुक्रवार को परचम कुशाई से हुआ। शनिवार को सीबीगंज स्थित मदरसा जामियातुर्रजा में दोपहर दो बजे से उलमा और सज्जादागान की तकरीर होगी। इसके बाद शाम 7:14 बजे अजहरी मियां के कुल की रस्म अदा की जाएगी।

विज्ञापन
Urs-e-Tajushsharia begins with flag-hoisting ceremony in Bareilly
उर्स के उपलक्ष्य में निकाला गया परचम का जुलूस - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में सुन्नी बरेलवी मुसलमानों के मजहबी रहनुमा हजरत मुफ्ती मोहम्मद अख्तर रजा खां (अजहरी मियां) का दो दिवसीय उर्स-ए-ताजुश्शरिया का आगाज शुक्रवार को परचम कुशाई से हुआ। सुबह कुरआन ख्वानी व नात-ओ-मनकबत की महफिल सजाई गई। दिनभर दरगाह पर हाजिरी और गुलपोशी का सिलसिला चला। शाम को जमात रजा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां की कयादत में परचमी जुलूस निकाले गए। पैदल काफिले के पीछे बाइकें चल रही थीं। इस दौरान मसलक-ए-आला हजरत जिंदाबाद, बस्ती-बस्ती करिया-करिया ताजुश्शरिया-ताजुश्शरिया नारे आदि गूंजते रहे।  

विज्ञापन


जुलूस कुतुबखाना चौराहा, बिहारीपुर ढाल होते हुए दरगाह आला हजरत पहुंचे। वहां हाजिरी देकर जुलूस दरगाह ताजुश्शरिया पहुंचे। वहां काजी-ए-हिंदुस्तान, सज्जादानशीन मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी (असजद मियां) ने देश-विदेश से आए उलेमा व अकीदतमंदों की मौजूदगी में परचम कुशाई की रस्म अदा की और दुनियाभर में अमन-ओ-सुकून की दुआ की। भीम आर्मी के संस्थापक व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद अधिवक्ता चंद्रशेखर आजाद की ओर मजार शरीफ पर चादर पेश की गई।
विज्ञापन


उर्स से ऑनलाइन जुड़ें
जमात रजा के आईटी सेल प्रभारी अतीक अहमद ने बताया जायरीन घर बैठे भी उर्स में शिरकत कर सकते हैं। मिक्सर और यू ट्यूब पर 24 व 25 अप्रैल का लाइव प्रसारण दुनियाभर में किया जाएगा। इसका लिंक सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है। आयोजन में हाफिज इकराम रजा खां, मौलाना आबिद नूरी, शमीम अहमद, कौसर अली, यासीन खान, सैयद अजीमुद्दीन अजहरी, अब्दुल्ला रजा खां, मोईन खान, मोईन अख्तर, नदीम सुब्हानी आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Urs-e-Tajushsharia begins with flag-hoisting ceremony in Bareilly
उर्स में उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद

भले आधा पेट खाएं लेकिन बच्चों को पढ़ाएं
मथुरापुर स्थित जमीयतुर्रजा इस्लामिक सेंटर पर शुक्रवार रात सजाई गई महफिल में मुफ्ती शाहजाद आलम ने कहा कि ताजुश्शरिया ने पूरी जिंदगी मजहब व मसलक के लिए वक्फ कर दी। मुसलमानों को उनके नक्शे कदम पर चलते हुए अपने बच्चों को दीनी व दुनियावी तालीम दिलानी चाहिए। भले ही आधा पेट खाएं, लेकिन बच्चों की तालीम पर खास ध्यान दें।

मुहद्दिस-ए-कबीर जिया उल मुस्तफा, मुफ्ती आशिक हुसैन कश्मीरी, सोहिल मियां, अनस मिया, मौलाना अब्दुल मुस्तफा रुदौली, मुफ्ती अख्तर अलीमी, शमशाद मिसवाई, कफील हाशमी, सफीपुर के सज्जादानशीन हसनैन मियां, मुफ्ती नश्तर फारुकी, अफजाल रजवी, आदि ने भी तकरीर की। देर रात 1:40 बजे सरकार मुफ्ती आजम हिंद के कुल की रस्म अदा की गई। काजी-ए-हिंदुस्तान असजद मियां ने सरपरस्ती करते हुए खुसूसी दुआ की। महफिल की निजामत मौलाना गुलजार की रही। 

उर्स में आज
जमात रजा के पूर्व प्रवक्ता समरान खान ने बताया दरगाह ताजुश्शरिया पर फज्र की नमाज के बाद सुबह छह बजे कुरआन ख्व़ानी व नात-ओ-मनकबत की महफिल होगी। सुबह 7:10 बजे सरकार ताजुश्शरिया के वालिद मुफस्सिर-ए-आजम हिंद (जिलानी मियां) के कुल की रस्म अदा की जाएगी। सीबीगंज स्थित मदरसा जामियातुर्रजा में दोपहर दो बजे से उलमा और सज्जादागान की तकरीर होगी। शाम 7:14 बजे अजहरी मियां के कुल की रस्म अदा की जाएगी।

आरएसी मुख्यालय बैतुर्रजा पर सजी महफिल
ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी और आरएसी ट्रस्ट ने उर्स-ए-ताजुश्शरिया के मौके पर महफिल सजाई गई। सदारत कर रहे आरएसी अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा कि अगर हुजूर ताजुश्शरिया से मोहब्बत का दावा है तो हमें शरीयत की हर बात माननी है। यही उनको सच्ची खिराज-ए-अकीदत है। आरएसी मुख्यालय बैतुर्रजा पर सुबह कलाम-ए-पाक की तिलावत के बाद फातिहाख्वानी हुई और फिर दो दिवसीय लंगर शुरू कर दिया गया। उर्स के लिए दूसरे जिलों से भी अकीदतमंद पहुंच रहे हैं।

शहर और मथुरापुर में एक हजार पुलिसकर्मी तैनात
उर्स के दौरान भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर और मथुरापुर में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसमें चार एएसपी, नौ सीओ, 31 इंस्पेक्टर, 105 एसआई, 801 कांस्टेबल, 49 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। चार कंपनी पीएसी को भी लगाया गया है। यातायात पुलिस का बेड़ा भी मुस्तैद रहेगा। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन और सीसी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से कराना प्राथमिकता है। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल खराब न कर सके। सुरक्षा बंदोबस्त के लिए आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed