{"_id":"698a3b194f9dfae9d0052e1b","slug":"urban-haat-and-handicraft-center-given-on-a-lease-of-thirty-years-bareilly-news-c-4-vns1074-823321-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीस साल की लीज पर दिया गया अर्बन हाट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीस साल की लीज पर दिया गया अर्बन हाट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर
Tue, 10 Feb 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकास भवन के पास 46,135 वर्गमीटर भूमि पर बने अर्बन हाट को संचालन के लिए बरेली की वैग्माइन इंटरप्राइजेज को 30 वर्ष के लिए ठेके पर दिया गया है। इससे नगर निगम को हर साल 6.03 करोड़ की आय होगी। सोमवार को स्टांप एवं निबंधन विभाग में इसका किरायानामा भी पंजीकृत हो गया है। इससे स्टांप एवं निबंधन विभाग को कुल 2.98 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। इससे 2,38,82,820 रुपये की स्टांप ड्यूटी और 59,70,960 रुपये पंजीकरण शुल्क शामिल है।
अर्बन हाट का निर्माण स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत 157.67 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। निर्माण कार्य का ठेका 7 सितंबर 2021 को आरपीपी इंफ्रा को दिया गया था। करीब ढाई साल में निर्माण पूरा करते हुए 30 दिसंबर 2023 को बिल्डिंग तैयार कर ली गई थी। अब वर्ष 2056 तक इसके संचालन की जिम्मेदारी वैग्माइन इंटरप्राइजेज को मिल गई है। अगले 30 वर्षों तक एजेंसी इसके संचालन, रखरखाव और गतिविधियों का जिम्मा संभालेगी।
वर्जन
अर्बन हाट का ठेका पहले ही एजेंसी को दे दिया था। एजेंसी ने सोमवार को रजिस्ट्री प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। अब इसका किराया जमा किया जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, सीईओ बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी