फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar over removal of Brahmadev site for highway widening

Bareilly News: हाईवे चौड़ीकरण के लिए ब्रह्मदेव स्थल को हटाने पर हंगामा

Wed, 17 May 2023 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 17 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Uproar over removal of Brahmadev site for highway widening
सीबीगंज। हाईवे के चौड़ीकरण में बाधा बन रहे पीपल के पेड़ (ब्रह्मदेव स्थल) व मठिया को बीडीए की टीम हटाने पहुंची तो आसपास के लोग हंगामा करने लगे। लोगों ने आधे घंटे तक विरोध किया। लोगों का कहना था था कि धर्मस्थल को किसी भी हालत में हटने नहीं देंगे। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ लोगों ने समझा-बुझाकर शांत किया। अब बीडीए पीपल का नया पौधा लगाकर बाबा की मठिया निर्माण करेगा। इस पर दोनों पक्षों में सहमति हो गई।
विज्ञापन

रामपुर रोड पर मिनी बाईपास से झुमका तिराहा तक बीडीए सड़क का चौड़ीकरण करा रहा है। सड़क के चौड़ीकरण में सीबीगंज में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के सामने ब्रह्मदेव स्थल व मठिया के कारण चौड़ीकरण रुका हुआ था। बीडीए की टीम सोमवार को ब्रह्मदेव स्थल व मठिया को हटाने पहुंची तो लोगों ने विरोध किया। कुछ लोगों ने जिम्मेदारी निभाई और दोनों पक्षों में वार्ता कराई। अब बीडीए बुधवार को ब्रह्मदेव स्थल व मठिया को यहां से हटाएगा। चौड़ीकरण शुरू कराएगा। इसके अलावा जौहरपुर गांव के पास भी एक ब्रह्मदेव स्थल व बरगद का भी पेड़ है, जहां लोग पूजा पाठ करने लगे है उसे भी जल्द वहां से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed