Bareilly News: बरेली में चयनित होगी यूपी पुलिस की फुटबॉल टीम, 20 मार्च से होगी चार दिवसीय प्रतियोगिता
बरेली को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए चुना गया है। इसमें यूपी पुलिस की फुटबॉल टीम के खिलाड़ी चुनेंगे जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जोन पुलिस की फुटबॉल टीम पिछले दिनों मुरादाबाद में हुई प्रतियोगिता के दौरान विजेता रही थी। इसके बाद बरेली को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए चुना गया है। 20 मार्च को आईजी बरेली रेंज डॉ. राकेश सिंह इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
समापन समारोह 24 मार्च को
वहीं समापन समारोह में 24 मार्च को एडीजी जोन पीसी मीना मुख्य अतिथि होंगे। रोज सुबह सात बजे से प्रतियोगिता हुआ करेगी, जिसमें 13 जोन की टीम प्रतिभाग करेंगी। इनमें आठ जोन पुलिस विभाग की टीम, तीन जोन पीएसी, एक जीआरपी और एक जोन वायरलेस विभाग की फुटबॉल टीम शामिल होंगी।
पुलिस विभाग के अधिकारी और फुटबॉल खिलाड़ी प्रतियोगिता को लेकर खासी तैयारी कर रहे हैं। आरआई निरोत्तम सिंह ने भव्य प्रतियोगिता के लिए मैदान को व्यवस्थित कराया है और टीमों के ठहराव व अन्य तैयारी की गई है। एसपी सिटी/लाइन राहुल भाटी ने बताया कि बरेली में यूपी पुलिस की टीम तैयार की जाएगी जो राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।