फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Police constables clash in Bareilly police post over bribe money

UP: रिश्वत के रुपयों को लेकर चौकी में भिड़े यूपी पुलिस के सिपाही, जमकर काटा बवाल; हिस्सा न मिलने पर बिगड़ी बात

Thu, 21 Dec 2023 01:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Dec 2023 01:16 PM IST
विज्ञापन
UP Police constables clash in Bareilly police post over bribe money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बरेली जिले की नवाबपुरा पुलिस चौकी में मंगलवार को रिश्वत के रुपयों को लेकर दो सिपाही भिड़ गए। दोनों ने बेंत निकाल लिए। हंगामा होता देख वहां भीड़ जुट गई। हालांकि, इंस्पेक्टर ने विवाद की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार को चौकी के एक गांव में झगड़ा हो गया था। महिला ने चौकी पुलिस को तहरीर दी थी। झगड़े के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बताया जा रहा है कि महिला ने कुछ रुपये एक सिपाही को दिए। यह रुपये सिपाही ने चुपचाप रख लिए। 
विज्ञापन


बातचीत के दौरान रिश्वत का मामला खुल गया। हिस्सा न मिलने से नाराज सिपाही ने इसका विरोध किया। कहासुनी के बाद नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। झगड़ते हुए वह चौकी से बाहर निकल आए। सिपाहियों को झगड़ा करते देख वहां भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

UP Excise Policy: शराब को लेकर योगी सरकार के फैसले पर भड़के वरुण गांधी, 'रामराज्य' पर कह दी ये बात


सिपाहियों ने एक-दूसरे को मारने के लिए बेंत निकाल लिए। साथियों ने समझाकर उन्हें शांत किया। इस मामले में जब इंस्पेक्टर राजेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने झगड़े की बात से इन्कार किया। मामले में एसपी (ग्रामीण) मुकेश मिश्रा ने जानकारी से इन्कार किया।

दरोगा पर रुपये छीनने का आरोप
उधर, चेयरमैन के भाई ने थाने के एक दरोगा पर रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। शिकायतकर्ता हरीश कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 8:30 बजे वह जरूरी काम से नगर पंचायत कार्यालय जा रहे थे। रास्ते में दरोगा ने कार रुकवा ली। आरोप है कि दरोगा शराब के नशे में था। 

 

उसने शराब के लिए रुपये मांगे। मना करने पर वह अभद्रता पर उतारू हो गया। जेब में रखे 11 हजार 700 रुपये छीन लिए। शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। इस मामले में थाना अध्यक्ष सतीश कुमार से बात करने पर उन्होंने तहरीर मिलने की बात से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed