{"_id":"644b6f344a16186ace0f7557","slug":"up-nikay-chunav-2459-candidates-will-contesting-election-in-bareilly-2023-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: बरेली जिले में 2459 उम्मीदवार डटे, 217 पीछे हटे; आज निर्दलीयों को मिलेंगे चुनाव चिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: बरेली जिले में 2459 उम्मीदवार डटे, 217 पीछे हटे; आज निर्दलीयों को मिलेंगे चुनाव चिन्ह
Fri, 28 Apr 2023 12:31 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:31 PM IST
सार
सपा के संजीव सक्सेना और उनके बेटे निर्दलीय सागर सक्सेना के पर्चा वापसी के बाद मेयर पद पर दावेदारी के लिए मैदान में 13 प्रत्याशी डटे हैं। पार्षद पद के लिए 521 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
निकाय चुनाव
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जिले में नगर निकाय चुनाव में नामांकन कराने वाले 217 उम्मीदवारों ने गुरुवार को पर्चा वापस ले लिया। नगर निगम में मेयर पद से दो तो पार्षद पद से 41 उम्मीदवारों ने पर्चा वापस लिया है। नगर पंचायत बिशारतगंज से 28, नगर पालिका फरीदपुर से 27 लोगों ने पर्चा वापस लिया है। मेयर पद के लिए 13, पार्षद पद के लिए 521 उम्मीदवार डटे हैं।
विज्ञापन
मेयर पद के लिए ये 13 प्रत्याशी मैदान में
सपा के संजीव सक्सेना और उनके बेटे निर्दलीय सागर सक्सेना के पर्चा वापसी के बाद मेयर पद पर दावेदारी के लिए मैदान में 13 प्रत्याशी डटे हैं। इसमें भाजपा से डॉ. उमेश गौतम, कांग्रेस के डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी, बसपा के यूसुफ खान, समाजवादी पार्टी समर्थित डॉ. आईएस तोमर, आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मोहम्मद सरताज, आम आदमी पार्टी के भूपेंद्र कुमार मौर्य, निर्दलीय नरेश कुमार, राकेश बाबू कश्यप, इरशाद अली, बनवारी लाल, साकिर अली अल्वी, रहीस मियां, मान सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
कहां, कितने उम्मीदवारों ने वापस लिया पर्चा
नगर निकाय मेयर/अध्यक्ष पार्षद/सदस्यनगर निगम 02 41
नगर पालिका नवाबगंज 00 04
नगर पालिका फरीदपुर 03 24
नगर पालिका बहेड़ी 01 10
नगर पालिका आंवला 00 14
नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां 00 02
नगर पंचायत रिठौरा 01 11
नगर पंचायतधौराटांडा 02 10
नगर पंचायत सेंथल 00 01
नगर पंचायतफतेहगंज पूर्वी 02 02
नगर पंचायत फरीदपुर 00 05
नगर पंचायत रिछा 00 10
नगर पंचायत देवरनिया 03 04
नगर पंचायत शेरगढ़ 02 06
नगर पंचायत मीरगंज 03 14
नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी 02 03
नगर पंचायत शाही 02 00
नगर पंचायत शीशगढ़ 00 00
नगर पंचायत सिरौली 00 05
नगर पंचायत बिशारतगंज 08 20