फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP News Water level increased in Ramganga three villages became islands sisters are also not able to come home

UP: रामगंगा में बढ़ा जल स्तर... तीन गांव बन गए टापू, बहनें भी रक्षाबंधन पर नहीं आ पा रहीं घर; लोगों में दहशत

Sat, 09 Aug 2025 01:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Aug 2025 01:54 PM IST
सार

बदायूं में रामगंगा में जल स्तर बढ़ गया है। तीन गांव टापू बन गए हैं। रक्षाबंधन पर बहनें भी घर नहीं आ पा रहीं हैं।

विज्ञापन
UP News Water level increased in Ramganga three villages became islands sisters are also not able to come home
रामगंगा में बढ़ा जल स्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के रामगंगा में तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। क्षेत्र के गांव नवादा बदन, गढ़िया पैगंबरपुर व कटक टापू बन गए हैं। बाढ़ के पानी से यह गांव चारों ओर से घिरे हुए हैं। इन गांव में रहने वाले लोगों के आने-जाने का रास्ता बंद है।
विज्ञापन


इन गांवों तक रक्षाबंधन पर बहने भी नहीं पहुंच पा रही हैं। प्रशासन की ओर से नाव संचालित की गई है, लेकिन बढ़ते जल स्तर को देखकर लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र के करीब 12 गांव बाढ़ की जद में हैं। इन गांवों के आसपास तक पानी पहुंच गया है। 
विज्ञापन


लोगों को घरों में पानी घुसने का भी डर सता रहा है। तहसील प्रशासन लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कवायद में जुटा हुआ है। राहत सामग्री वितरण करने की बात भी तहसील प्रशासन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगंगा का पानी बृहस्पतिवार रात से तेजी से बढ़ा है। इससे दातागंज क्षेत्र के गांवों में पानी भर गया। शुक्रवार दोपहर तक शाहजहांपुर मार्ग पर पानी आ गया। इसी दौरान नगरिया खनू गांव निवासी श्यामवती कोल्ड स्टोरेज में काम करके वापस लौट रही थी। रोड पर पानी आने से वह घिर गई।

लगातार पानी बढ़ता देख वह चिल्लाने लगी। यह देख ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद स्टीमर के जरिए से उसे पानी से बाहर निकाला गया। गढ़ियारंगीन गांव से शाहजहांपुर जाने वाले मार्ग पर पानी भर गया। इसी तरह नवादा बदन से गढ़िया पैगम्बरपुर मार्ग, हजरतपुर से गढ़िया रंगीन मार्ग पर पानी भर गया है। अब यहां से लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं। जान जोखिम डालकर कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर निकाल रहे हैं।

शेरपुर के पास पानी सड़क पर आ गया है। इसी तरह नवादा बदन गांव की पुलिया की एप्रोच कट गई है। ग्रामीण दुष्यंत, राहुल ने बताया कि नगरिया खनू का मजरा कटकोरा, बेलाडांडी का मजरा देवरनियां, कटक और गढि़या पैगम्बरपुर चारों तरफ से पानी से घिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed