फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   up congress chief ajay rai over akhilesh yadav remarks

Congress vs SP: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले, अखिलेश ने तूतू-मैंमैं करने का खामियाजा देखा है; दी नसीहत

Sun, 22 Oct 2023 03:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Oct 2023 03:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय शनिवार रात बरेली पहुंचे। उन्होंने पार्टी नेताओं से मुलाकात की। रविवार को उन्होंने पत्रकार वार्ता की। सपा-कांग्रेस की तल्खी पर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस का हृदय बड़ा है। हम सबको साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों की जो सोच है, उसे बदलना पड़ेगा। 

विज्ञापन
up congress chief ajay rai over akhilesh yadav remarks
अजय राय ने अखिलेश यादव को दी नसीहत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच हुई तल्खी पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अब यह चैप्टर बंद हो गया है। अखिलेश यादव ने अपनी सारी चीजों को मान लिया। उन्हें अपनी पार्टी के लोगों को दिशा-निर्देश देना चाहिए। काम करना है तो ठीक से और अच्छे से काम करना चाहिए। 
विज्ञापन


जब गठबंधन करना ही नहीं था, तो बुलाया ही क्यों ? अखिलेश के इस बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा मुखिया को नसीहत देते हुए कहा कि जनता अब यह सब सुनने को तैयार नहीं। जनता चाहती है कि भाजपा को देश और प्रदेश से हटाइए। अगर तूतू-मैंमैं करते रहोगे तो इसका निश्चित तौर पर नुकसान होगा। इसका उन्होंने खामियाजा देखा भी है।
विज्ञापन


अजय राय ने कहा कि कांग्रेस का हृदय बड़ा है। हम सबको साथ लेकर चलते हैं। लोगों की जो सोच है, उसे बदलना पड़ेगा। इंडिया गठबंधन को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि इससे संबंधित हो भी निर्णय होगा, वह राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच राज्यों में किया जीत का दावा 
अजय राय ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केंद्रीय नेताओं को टिकट दिया है। वह भी मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। दूसरे नेता तोमर साहब अपने विधानसभा क्षेत्र में नहीं गए। यही हाल राजस्थान में है। वहां भी केंद्रीय नेताओं को चुनाव लड़ा रहे हैं। इसका साफ मतलब है कि भाजपा ने चुनाव में हार मान ली है। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी कई गुना बढ़ गई। भ्रष्टाचार बढ़ा है। वाराणसी में नरेंद्र मोदी की हवा खराब है। प्रदेश का सारा काम गुजरात के ठेकेदारों को देकर यहां काम करा रहे हैं। यहां के लोगों का हक मारा जा रहा है। 

आजम के प्रति जताई सहानुभूति
मुस्लिम वोटों के संबंध में अजय राय ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा उनका सम्मान किया है। आज़म खां के परिवार को अलग-अलग जेल में शिफ्ट करने पर कहा कि आजम खां के साथ सरकार दुर्भावना के साथ काम कर रही है। वह कद्दावर नेता हैं। सरकार उनके परिवार के साथ जो कर रही है, हम उसकी निंदा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed