फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Union Minister Santosh Gangwar and BJP made light

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और भाजपा ने किया प्रकाश

Mon, 06 Apr 2020 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Santosh Gangwar and BJP made light
अपने घर पर रोशनी करते संतोष गंगवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर पारिवारिक सदस्यों के साथ नौ मिनट तक मोमबत्तियां और दीये जलाकर प्रकाश किया। इस मौके पर आवास परिसर की सभी लाइटें बंद कर दी गई थीं।
विज्ञापन

उधर, भाजपा ने जिले भर में प्रकाश कर जश्न मनाया और आतिशबाजी कर संकल्प लिया। शहर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. अरुण कुमार, पदाधिकारी रविंद्र सिंह राठौर, पवन अरोरा, अधीर सक्सेना, ललित अवस्थी, गुलशन आनंद, राहुल साहू, आदेश प्रताप सिंह, डॉ. राजेंद्र चौधरी, वीरेंद्र अटल आदि ने प्रकाश पर्व मनाया।
विज्ञापन

शहर में विभिन्न स्थानों पर नारों के बीच प्रधानमंत्री के आह्वान पर रामपुर बाग, साहूकारा, बजरिया मोती लाल, पुराना शहर, राजेंद्रनगर और ग्रीन पार्क में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रकाश पर्व मनाया गया। साहूकारा मोतीलाल बजरिया में दानों वाली गली में प्रियांशी, प्रतीक्षा, राहुल, रचित, खुशी, अदवित दक्ष, आदि नेे घरों की सभी लाइटें बनकर दीयों से स्वास्तिक बनाया और मोबाइल फ्लैश से रोशनी की। जगतपुर क्षेत्र में सुरेश कुमार, डॉ. जयप्रकाश, असलम खां राजू समेत कई लोगों ने रोशनी और आतिशबाजी कर उत्साहवर्धन किया। राजेंद्रनगर में दुर्गेश खटवानी, विनय कुमार, कृष्णा काउंटी में प्रेमबाबू शर्मा, कैंट में ललित अवस्थी, ग्रीन पार्क में अवधेश पांडे, साईं स्टेट कॉलोनी में सुनील खंडेलवाल, पशुपति विहार कॉलोनी में रेणु सिंह, सीमा शर्मा ने आतिशबाजी कर रोशनी की। एडीजीसी (क्राइम) सोनी बी मलिक ने भी घर पर मोमबत्ती और दीये जलाए। उद्यमी घनश्याम खंडेलवाल, दिनेश गोयल, सुरेश सुंदरानी, सतीश अग्रवाल, विभोर गोयल, पंकज अग्रवाल, एलपीजी डीलर एसोसिएशन अध्यक्ष रंजना सोलंकी, पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने भी रोशनी की। व्यापारी नरेंद्र गुप्ता पप्पू, अनुपम कपूर, राजेंद्र गुप्ता, श्याम कपूर, राजू खंडेलवाल आदि ने दीये जलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed