फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Underground cable cracked hours without electricity

अंडरग्राउंड केबिल फटा, घंटों बिजली गुल

Sun, 08 May 2016 01:53 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली Updated Sun, 08 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
 शहर में विभिन्न स्थानोें पर हो रहे स्काडा योजना कार्य निर्धारित अवधि में पूरा नहीं होने से सुबह से देर शाम तक सप्लाई गुल हो रही है। शाहदाना में अंडरग्राउंड केबिल फटने से कांकर टोला और रोहली टोला समेत कई इलाकों में घंटों सप्लाई गुल रही।
विज्ञापन

केईआई कंपनी ठेकेदार लापरवाही से स्काडा योजना को अंजाम दे रहे हैं। यही वजह है कि शुक्रवार रात में बिछाए गए अंडरग्राउंड केबिल में फाल्ट आ गया। इससे शाहदाना उपकेंद्र से पोषित रोहली टोला, बजरिया और कांकर टोला लाइनें प्रभावित हो गयी। इन इलाकों में स्काडा योजना का काम सुबह बजे से चल रहा था। रात नौ बजे तक सप्लाई गुल होनेे पर लोगों ने शोरशराबा किया। एसडीओ राजेंद्र सिंह ने जेई जगदीश सिंह को स्टाफ के साथ लगाया। लेकिन फाल्ट नहीं मिला तो एसडीओ ने वैकल्पिक लाइनों से सप्लाई बहाल करायी। 
विज्ञापन

बालजती में 630 केवीए ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से धराशायी हो गया। इससे आसपास सप्लाई गुल हो गयी। अधिशासी अभियंता नंदलाल ने एसडीओ राजेंद्र सिंह और जेई सुल्तान आलम को लगाया। शनिवार शाम तक खराब ट्रांसफार्मर बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मरम्मत कार्य के चलते आकाश पुरम, रोहली टोला, चक, बुखारपुरा, बजरिया, गोपाल नगर, एकता नगर, संजय नगर, इंदिरा नगर, कांकर टोला सब्जी मंडी, इज्जतनगर, किला, साहूकारा, बिहारीपुर, मलूकपुर, जोगी नवादा, दुर्गा नगर, बमनपुरी और सिंधु नगर में दिनभर बिजली आती जाती रही। 


आज गुल रहेगी सप्लाई
नैनीताल मार्ग, एमबी कालेज, गोपाल नगर, जोगी नवादा, रायल स्कूल, चक, बजरिया साजन पैलेस बारात घर, नवाब साहब कोठी, रोहली टोला, आजाद मार्केट सब्जी मंडी, आसाम टी, अबध प्लाजा बाजार आदि इलाकों में रविवार सुबह 11 से शाम चार बजे तक सुधार कार्य होगा। अधिशासी अभियंता नंदलाल ने बताया कि इस दौरान सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed