फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Umesh Pal Murder Case Ashraf expressed danger while leaving for Prayagraj says two weeks have been completed

Umesh Pal Murder Case: पूरी हुई मियाद तो अतीक के भाई अशरफ को आई खतरे की याद, कहा- दो सप्ताह हुए पूरे

Thu, 13 Apr 2023 08:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Apr 2023 08:32 AM IST
सार

बरेली जेल से प्रयागराज के लिए रवाना होते समय अतीक के भाई अशरफ ने इशारों में खतरा जताया। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह पूरे हो गए हैं। अशरफ को ले जाने के लिए इस बार अलग से प्रयागराज पुलिस के अधिकारी नहीं आए थे। वज्र वाहन में 25 पुलिसकर्मी बरेली आए थे। ये सभी बुलेटप्रूफ जैकेट और बॉडी वार्न कैमरे से लैस थे।

विज्ञापन
Umesh Pal Murder Case Ashraf expressed danger while leaving for Prayagraj says two weeks have been completed
Umesh Pal Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की केंद्रीय कारागार-2 से बुधवार सुबह दस बजे अशरफ को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। वज्र वाहन में बैठते समय उसने दो अंगुलियां दिखाकर इशारा किया कि दो सप्ताह पूरे हो चुके हैं। जाहिर है कि वह पिछली धमकी के संदर्भ में खतरे का अंदेशा जता रहा था।
विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अशरफ को ले जाने के लिए इस बार अलग से प्रयागराज पुलिस के अधिकारी नहीं आए थे। वज्र वाहन में 25 पुलिसकर्मी बरेली आए थे। ये सभी बुलेटप्रूफ जैकेट और बॉडी वार्न कैमरे से लैस थे। माफिया अतीक अहमद के साथ अशरफ की भी प्रयागराज कोर्ट में पेशी होनी है। वहां प्रयागराज पुलिस दोनों भाइयों को रिमांड पर ले सकती है। उनसे हत्याकांड के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस ने जाली पर लगाए गद्दे
जेल से निकलते वक्त पुलिस ने मीडिया को अशरफ से बात करने का मौका नहीं दिया। अशरफ पुलिस वाहन में बैठा तो मीडिया के कैमरों का फोकस उधर ही हो गया। पत्रकारों ने उससे बात करने की कोशिश की। अधिकांश वक्त वह चुप ही रहा। एक बार उसने दो अंगुलियां उठाकर कहा कि दो सप्ताह हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह अशरफ ने अपने 28 मार्च के बयान पर ध्यान खींचा जब उसने प्रयागराज से लौटते वक्त कहा था कि एक अधिकारी ने उसे दो सप्ताह में निपटाने की धमकी दी है। उसने यह भी कहा था कि घटना के बाद अधिकारी का नाम लिखा पत्र मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश के सामने पहुंच जाएगा। तीन दिन बाद आई उसकी बहन फातिमा ने भी वही बातें दोहराई थीं। अशरफ को मीडिया से बात करते देख पुलिसकर्मियों ने वाहन की जाली पर गद्दे लगा दिए।

स्थानीय कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई

बिथरी चैनपुर थाने में भी अशरफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। मामले में बिथरी पुलिस ने कुछ दिन पहले कोर्ट से उसे तलब कराया था। बरेली पुलिस का वाहन उसे लेने केंद्रीय कारागार पहुंचा था। तब रक्तचाप कम और धड़कन तेज होने की वजह से पेशी टाल दी गई थी। अब वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये 17 अप्रैल को मामले की सुनवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed