फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two smugglers arrested with 1.5 kg ganja

Bareilly News: डेढ़ किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 30 Jun 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 1.5 kg ganja
भुता। थाना भुता पुलिस ने रविवार सुबह दो तस्करों को बाइक सहित घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपियों के पास से गांजा लगभग डेढ़ किलो बरामद हुआ है। एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार एक सूचना पर ग्राम गनेश खेड़ा भट्ठा के पास बाइक से मादक पदार्थ ले जाते घेराबंदी कर दो तस्करों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम नंदगांव थाना शाहाबाद जिला रामपुर निवासी नाजिम खा, सैदपुर चुन्नीलाल थाना भोजीपुरा निवासी आरिफ खान बताया है।
विज्ञापन


पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वे लोग गरीब परिवार से हैं। खेती-बाड़ी नहीं है। मजदूरी में ज्यादा पैसा नहीं मिलता है। अधिक पैसा कमाने के चक्कर में नशीले पदार्थों का व्यापार करते हैं। आरिफ पूर्व में भी नशीले पदार्थ की बिक्री करने में जेल जा चुका है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed