{"_id":"6aaa4cc589104184910b1930","slug":"five-youths-fainted-during-the-agniveer-and-home-guard-recruitment-running-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: अग्निवीर और होमगार्ड भर्ती की दौड़ में पांच युवक बेहोश, एक के पैर में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: अग्निवीर और होमगार्ड भर्ती की दौड़ में पांच युवक बेहोश, एक के पैर में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती
Wed, 16 Sep 2026 01:33 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:33 PM IST
सार
बरेली में होमगार्ड और अग्निवीर सेना भर्ती की दौड़ के दौरान बुधवार को पांच युवक गिरकर बेहोश हो गए। सभी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक के पैर में चोट आई है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में होमगार्ड और अग्निवीर सेना भर्ती की दौड़ के दौरान अलग-अलग जगह पांच युवक गिरकर बेहोश हो गए। सभी को तत्काल एंबुलेंस और पुलिसकर्मियों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें से एक युवक के पैर मुड़ने से काफी चोट आई है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के अल्हागंज कस्बा निवासी 27 वर्षीय आलोक पाल डोरीलाल स्टेडियम में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के 11वें राउंड में अचानक गिरकर बेहोश हो गए। शाहजहांपुर के ही जलालाबाद निवासी 29 वर्षीय संजू होमगार्ड भर्ती की दौड़ के आठवें राउंड में पैर मुड़ने से गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- यूपी: ब्रिक्स सम्मेलन से बरेली के जरी-जरदोजी और फर्नीचर निर्यात को मिलेगी नई उड़ान, कारोबारियों में उत्साह
विज्ञापन
शाहजहांपुर के सदर कैंट स्थित डबल स्टोरी निवासी 27 वर्षीय रजनीश कुशवाहा भी दौड़ का राउंड पूरा होने के बाद अचानक गिर गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। शाहजहांपुर के मुड़िया खेड़ा निवासी 24 वर्षीय दिनेश भी राउंड पूरे होने के बाद अचानक बेहोश हो गए।
पसीना आने और हालत बिगड़ने पर उन्हें ग्राउंड में तैनात एंबुलेंस व पुलिसकर्मियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। लखीमपुर खीरी के कमीपुर निवासी 20 वर्षीय आदेश सिंह बरेली जाट रेजीमेंट सेंटर में अग्निवीर भर्ती की दौड़ के दौरान करीब 15 मीटर पहले गिरकर घायल हो गए।