फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two people killed as horrific collision between two trucks on the Bada Bypass in Bareilly

Bareilly News: लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

Wed, 05 Aug 2026 02:58 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 05 Aug 2026 02:58 PM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। बड़ा बाइपास के पास दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
two people killed as horrific collision between two trucks on the Bada Bypass in Bareilly
दो ट्रकों की हुई भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बुधवार दोपहर दो ट्रकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक का पैर कट गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


यह हादसा बड़ा बाइपास (जीरो प्वाइंट) के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दो लोग ट्रकों के केबिन में फंस गए थे। सूचना मिलने पर बिथरी चैनपुर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से फंसे हुए घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों में से एक में सेब लदे थे, जबकि दूसरे में कच्चे केले भरे हुए थे। हादसे के बाद सड़क पर फल बिखर गए, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के कारणों की जांच
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसे में शामिल एक ट्रक मध्य प्रदेश और दूसरा हरियाणा नंबर का है। एक ट्रक दिल्ली की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा मुरादाबाद की दिशा से आ रहा था। पुलिस को आशंका है कि चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई होगी। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा।

मृतकों की नहीं हुई पहचान
घटना की सूचना पर सीओ (हाईवे) देवेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस वाहन मालिकों और परिजनों से संपर्क कर मृतकों की पहचान का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed